एशियन गेम्स से पहले कप्तान अय्यर की बढ़ी टेंशन, इन खिलाड़ियों की हो सकती है स्क्वाड से छुट्टी

Published - 09 Aug 2026, 10:28 AM | Updated - 09 Aug 2026, 11:14 AM

Asian Games 14

Asian Games 2026: 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची प्रान्त और नागोया में एशियन गेम्स का आयोजन होना है। इस इवेंट में क्रिकेट टूर्नामेंट भी खेला जाएगा, जो महिला और पुरुष दोनों वर्गों में होगा। सभी मैच कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे।

महिला टूर्नामेंट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और 23 सितंबर तक चलेगा। वहीं, पुरुष टीमों के मुकाबलों का आगाज 24 सितंबर को होगा, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा। ज्यादातर फैंस की नजर एशियन गेम्स (Asian Games) में होने वाले मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट पर है, क्योंकि इस बार BCCI ने दूसरे दर्जे की टीम के बजाय अपनी मुख्य टीम उतारने का फैसला किया है।

Asian Games से पहले श्रेयस अय्यर की टेंशन में इजाफा

अभी एशियन गेम्स (Asian Games) में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के शुरू होने में एक महीने से ज्यादा का समय बाकी है लेकिन उससे पहले भारतीय टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर जरूर टेंशन में होंगे। इसकी बड़ी वजह कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की चोट है, जो एशियन गेम्स के लिए चुने गए हैं लेकिन टूर्नामेंट में उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

ये खिलाड़ी भारत की टी20 टीम के बेहद अहम सदस्य हैं और अगर ये समय पर नहीं फिट हो पाए तो फिर श्रेयस अय्यर की मुश्किलें बढ़ जाएंगी, क्योंकि बतौर कप्तान यह उनका पहला बड़ा मल्टी-टीम टूर्नामेंट (Asian Games) होने वाला है।

स्क्वाड में शामिल 5 खिलाड़ी चोटिल, टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर

Asian Games 15

BCCI ने एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 के लिए मेंस टीम का ऐलान बहुत पहले ही कर दिया था। कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के पास है, जबकि उपकप्तान तिलक वर्मा हैं। 15 सदस्यीय स्क्वाड में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन उनमें से 5 चोटिल चल रहे हैं। ये खिलाड़ी - नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर हैं।

नितीश को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान क्वाड्रिसेप्स इंजरी हुई थी और वो अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं। वहीं, हर्षित और वरुण इंग्लैंड टी20 सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे। जबकि वनडे सीरीज के दौरान बुमराह को इम्पैक्ट इंजरी हुई और सुंरर हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए। ये सभी खिलाड़ी रिहैब में जुटे हैं लेकिन एशियन गेम्स तक फिट हो पाएंगे या नहीं, अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

यह भी पढ़ें: बाबर आजम vs विराट कोहली मैच की डेट का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां होगी दोनों की टक्कर

Tagged:

shreyas iyer jasprit bumrah harshit rana Washington Sundar Varun Chakaravarthy Nitish Kumar Reddy Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com