Points Table Update: गुजरात टाइटंस सीएसके को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहुंची मजबूत स्थिति में, जाने पहला क्वालीफायर कौन खेलेगा
Published - 22 May 2026, 01:22 AM | Updated - 22 May 2026, 01:37 AM
आईपीएल 2026 के 66वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त देने के बाद प्वाइंट्स टेबल (Points Table) का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। गुजरात टाइटंस ने इस धमाकेदार जीत के साथ न सिर्फ प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया है,
बल्कि वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मजबूती से काबिज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ, इस करारी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का इस सीजन का सफर आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
गुजरात टाइटंस 18 अंकों के साथ Points Table पर मजबूत

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली 89 रनों की विशाल जीत का फायदा गुजरात टाइटंस को प्वाइंट्स टेबल (Points Table) में साफ तौर पर मिला है।
गुजरात की टीम अब 14 मैचों में 9 जीत और 5 हार के साथ कुल 18 अंक बटोर चुकी है। इस बड़ी जीत की बदौलत गुजरात का नेट रन रेट (NRR) भी सुधरकर +0.695 हो गया है।
गुजरात ने इस मजबूत प्रदर्शन के दम पर टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, जिससे उन्हें प्लेऑफ के नियमों के तहत फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।
"वो बिल्कुल भी खुश नहीं थे..." CSK टीम मैनेजमेंट से नाराज़ हैं MS धोनी? अश्विन ने किया बड़ा दावा
जानिए कौन खेलेगा पहला क्वालीफायर मुकाबला?
अंक तालिका की मौजूदा स्थिति को देखें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 13 मैचों में 18 अंकों और +1.065 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ टॉप पर मौजूद है।
वहीं गुजरात टाइटंस 14 मैचों में 18 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। अगर आरसीबी अपना आखिरी मैच हार भी जाती है, तब भी बेहतर नेट रन रेट के कारण वह पहले स्थान पर ही रहेगी।
इसका मतलब यह है कि आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना लगभग पूरी तरह तय हो चुका है।
GT vs CSK: IPL 2026 में हार के साथ सीएसके का सफर समाप्त, Gujarat Titans ने 89 रनों से जीता मुकाबला
चेन्नई समेत ये तीन टीमें हुईं टूर्नामेंट से बाहर
ताजा प्वाइंट्स टेबल (Points Table) के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स 14 मैचों में 6 जीत और 8 हार के साथ 12 अंकों पर सिमट गई है और टीम एलिमिनेट हो चुकी है।
चेन्नई के अलावा मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) भी 13-13 मैचों में सिर्फ 8 अंक हासिल कर सकी हैं, जिसके चलते ये दोनों टीमें भी प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं।
अब चौथे पायदान के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR), पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच जंग जारी है। इन तीनों टीमों के बीच चौथा क्वालीफायर निकलेगा और प्वाइंट्स टेबल (Points Table) में तीसरे स्थान वाली टीम से खेलेगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर