Points Table: CSK की धमाकेदार जीत! मुंबई को हराकर प्लेऑफ की रेस में मारी बाजी

Published - 03 May 2026, 03:44 AM | Updated - 03 May 2026, 04:15 AM

Points Table

आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल (Points Table) में चेन्नई ने लंबी छलांग लगाई है,

वहीं मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह अब लगभग खत्म हो गई है। चेपॉक के मैदान पर मिली इस हार ने 5 बार की चैंपियन मुंबई को टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ा कर दिया है, जबकि सीएसके के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।

Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉप 6 में बनाई जगह

Points Table

मुंबई इंडियंस पर मिली धमाकेदार जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अब प्वाइंट्स टेबल (Points Table) में छठे स्थान पर पहुंच गई है। मैच से पहले चेन्नई की स्थिति काफी नाजुक थी, लेकिन इस जीत के बाद उनके 9 मैचों में 4 जीत के साथ कुल 8 अंक हो गए हैं।

चेन्नई ने बेहतर नेट रन रेट +0.005 के आधार पर गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ दिया है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की नाबाद 67 रनों की पारी और कार्तिक शर्मा के अर्धशतक ने न केवल मैच जिताया,

बल्कि टीम के रन रेट को भी काफी सुधारा है। अब सीएसके को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए अपने बाकी बचे मैचों में शानदार प्रदर्शन जारी रखना होगा। इससे पहले सीएसके छठें स्थान पर थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर ऊपर चले गए थे जिसके बाद आज चेन्नई की जीत के बाद अच्छे रन रेट की वजह से दिल्ली के उपर है।

CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया, ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेलते हुए जड़ी फिफ्टी

मुंबई इंडियंस की सातवीं हार

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। प्वाइंट्स टेबल (Points Table) में मुंबई की स्थिति बेहद खराब है।

9 मैचों में यह मुंबई की 7वीं हार है और वे अब महज 4 अंकों के साथ 9वें स्थान पर बने हुए हैं। मुंबई का नेट रन रेट -0.803 भी बेहद खराब है, जिसके चलते उनका अंतिम चार में पहुंचना अब सामान्य रूप से लगभग असंभव नजर आ रहा है।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इस सीजन में लय पकड़ने में पूरी तरह नाकाम रही है। आज के मैच में भी नमन धीर के 57 रनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सका, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

CSK vs MI Stats: सीएसके को मिला दूसरा सबसे युवा बल्लेबाज, मुंबई इंडियंस को सरेआम धूल चटाई; आज के मैच में बने छप्पर फाड़ रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स Points Table में टॉप पर बरकरार

आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल (Points Table) पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर मजबूती से जमी हुई है। उनके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद का नंबर आता है, जिनके 12-12 अंक हैं।

राजस्थान रॉयल्स भी 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल (Points Table) चौथे स्थान पर बनी हुई है। चेन्नई की जीत ने मिड-टेबल की जंग को बेहद रोमांचक बना दिया है। अब दिल्ली, गुजरात और चेन्नई के बीच पांचवें और छठे स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स भी नीचे के पायदानों पर संघर्ष कर रहे हैं।

CSK vs MI के बीच खेले गए 44वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में CSK 9 मैच में 4 जीतऔऱ 8 अंक के साथ NRR: +0.005 है जिसमें छठे स्थान पर कायम है। मुंबई इंडियंस 9 मैच में 2 जीत के साथ 4 अंक हासिल कर NRR 0.803 के साथ 9वें स्थान पर है। चेन्नई की इस जीत ने टूर्नामेंट के दूसरे हाफ को और भी दिलचस्प बना दिया है।

Tagged:

CSK vs MI IPL 2026 Points table update
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

पैट कमिंस

कैमरन ग्रीन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com