CSK vs MI Stats: सीएसके को मिला दूसरा सबसे युवा बल्लेबाज, मुंबई इंडियंस को सरेआम धूल चटाई; आज के मैच में बने छप्पर फाड़ रिकॉर्ड

Published - 03 May 2026, 01:52 AM | Updated - 03 May 2026, 02:04 AM

CSK Vs MI STATS

CSK vs MI STATS: आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में खेला गया, जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ और युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा की शानदार पारियों के दम पर 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ चेन्नई ने सीजन में मुंबई पर दूसरी जीत दर्ज की।

CSK vs MI STATS: आज के मुकाबले में बने ये रिकार्ड

CSK Vs MI

CSK vs MI STATS में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में तीसरी बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल के लीग स्टेज के दोनों मैचों में हराया। इससे पहले 2014 और 2023 में सीएसके ने ऐसा कारनामा किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 से मुंबई इंडियंस को पिछले सात मैच में 6 बार हराया है। CSK vs MI STATS के अनुसार, मुंबई के खिलाफ आठ विकेट से जीत, विकेट के मामले में सीएसके का अब तक की सबसे बड़ी जीत है। जबकि पिछले मैच में रन के मामले में 103 रनों से हारना मुंबई की सबसे बड़ी हार साबित हुई थी।

कार्तिक शर्मा इस मैच में फिफ्टी लगाकर सीएसके के लिए सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह कारनामा 20 साल 6 दिन के उम्र में किया है। इससे पहले आयुष म्हात्रे ने 17 साल 291 दिन में किया था।

CSK vs MI STATS के अनुसार आज की जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स छठे पायदान पर पहुंच गई जबकि मुंबई इंडियंस के बाहर होने की संभावना बढ़ गई है क्योंकि एमआई अब तक खेले गए 9 मुकाबले में केवल दो जीत दर्ज कर सकी है।

मुंबई की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर बल्लेबाज विल जैक्स सस्ते में पवेलियन लौट गए। नमन धीर (57 रन) और सूर्यकुमार यादव (21 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की,

लेकिन सीएसके के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटके। सीएसके के लिए अंशुल कंबोज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

वहीं, स्पिनर नूर अहमद ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए। मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 159 रन ही बना सकी, जो चेपॉक की पिच पर एक चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं साबित हुआ।

रमीज राजा के साथ कमेंट्री में रोमांस करने पर Lisa Sthalekar ने तोड़ी चुप्पी, बोली 'हमने ये सबकुछ...'

कार्तिक शर्मा ने बनाया रिकार्ड

इस मैच की सबसे बड़ी हाईलाइट चेन्नई के युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा रहे। 14.20 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदे गए इस युवा खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की।

कार्तिक ने मात्र 40 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। CSK vs MI STATS के अनुसार इस अर्धशतक के साथ ही कार्तिक शर्मा आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए

अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न केवल स्कोरबोर्ड को गति दी, बल्कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर मुंबई के खेमे में खलबली मचा दी।

Muttiah Muralitharan ने बताया IPL 2026 का कला सच, बताया पैसा कमाने के लिए किस हद तक गिर रहा BCCI

Tagged:

IPL 2026 CSK VS MI STATS
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आयुष म्हात्रे

कार्तिक शर्मा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com