GT vs PBKS Today Match Prediction, Match 46- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 02 May 2026, 04:02 PM | Updated - 02 May 2026, 04:04 PM

GT vs PBKS Today Match Prediction
GT vs PBKS IPL 2026

GT vs PBKS Today Match Prediction: गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच टूर्नामेंट का 46वां मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की है वह 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। जेसन होल्डर, शुभमन गिल और जोस बटलर ने टीम की जीत में अहम किरदार निभाया है। गुजरात टाइटंस की कोशिश इस मैच को जीतकर शीर्ष-4 में जगह बनाने की रहेगी।

दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को लगातार 6 मैच जीतने के बाद पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में प्रभसिमरन सिंह ने और मार्कस स्टोइनिस ने टीम को 224 रन के स्कोर तक पहुंचाया लेकिन टीम के गेंदबाज महंगे साबित हुए। इस हार के बावजूद भी पंजाब इस समय 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है।

इन दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला है पिछले मैच में पंजाब किंग्स 3 विकेट से विजेता रही थी इस मैच में भी वह अपने दबदबे को बनाए रखना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और GT vs PBKS Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (GT vs PBKS Match Details):

मैचगुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स
स्टेडियमनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
मैच की तारीख3 मई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (GT vs PBKS Head-to-Head):

  • मैच: 7

  • गुजरात टाइटंस ने जीते: 3

  • पंजाब किंग्स ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (GT vs PBKS Recent Form):

गुजरात टाइटंस: W, W, L, L, W

पंजाब किंग्स: L, W, W, W, W

पंजाब किंग्स की हालिया फॉर्म अच्छी है।

पिच रिपोर्ट (GT vs PBKS Pitch Report- नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

अहमदाबाद की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस IPL सीजन में यहां अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 180+ स्कोर देखने को मिला है।

यहां अब तक कुल 42 IPL मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 60%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत40%
पहली पारी का औसत स्कोर 183
दूसरी पारी का औसत स्कोर167
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (66%)

GT vs PBKS Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 65–70

  • अनुमानित कुल स्कोर: 220–230

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना


GT vs PBKS Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 185–195

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (GT vs PBKS Playing XI Today):

गुजरात टाइटंस प्लेइंग-XI:

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

पंजाब किंग्स प्लेइंग-XI:

प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

टॉप बल्लेबाज (GT vs PBKS Top Scorer Prediction)

  • प्रभसिमरन सिंह पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया है। यह अभी तक 346 रन बना चुके हैं।

  • शुभमन गिल ने पिछले मैच में 18 गेंद में 43 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई यह अभी तक 373 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (GT vs PBKS Top Bowler Prediction)

  • कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस की तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। यह अभी तक 14 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • युजवेंद्र चहल पंजाब टीम के प्रमुख स्पिनर है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 36 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में गुजरात के कमजोर मिडिल ऑर्डर को परेशान कर सकते हैं।

GT vs PBKS Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है टीम के सलामी बल्लेबाज फॉर्म में है और पंजाब ने लगभग हर मैच में 200 रन का आंकड़ा पार किया है। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने लगातार दो मैच जीते हैं लेकिन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन गुजरात टाइटंस के लिए चिंता का विषय है। इस मैच में हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए पंजाब किंग्स को भड़त हासिल है।

गुजरात टाइटंस के जीतने की संभावना: 40%

पंजाब किंग्स के जीतने की संभावना: 60%

IPL 2026: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स स्क्वाड:

गुजरात टाइटंस टीम स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया

पंजाब किंग्स टीम स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैश्यक, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, पायला अविनाश, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Gujarat Titans PUNJAB KINGS GT vs PBKS Today Match Prediction GT vs PBKS Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा

अहमदाबाद की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com