CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया, ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेलते हुए जड़ी फिफ्टी

Published - 02 May 2026, 11:28 PM | Updated - 02 May 2026, 11:42 PM

CSK Vs MI

चेन्नई के चेपॉक में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 159 रन बनाए। इस CSK vs MI मैच की दूसरी पारी में 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने

इस लक्ष्य को आसानी से 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी टक्कर में चेन्नई ने इस सीजन मुंबई को दोनों मुकाबलों में पटखनी दी है। इस सीजन चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन अब लीग के बाकी मैचों में टीम ने शानदार वापसी की है।

सीएसके ने मुंबई को आठ विकेट से हराया

CSK Vs MI

मुंबई इंडियंस का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ। इस CSK vs MI मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या को उम्मीद थी कि टीम पिछले मैच जैसी बल्लेबाजी करेगी, लेकिन पलटन के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इस पारी में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन नमन धीर ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की और 67 रन बनाए।

CSK vs MI के इस रोमांचक एक्शन में गायकवाड़ ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा कार्तिक शर्मा ने इस सीजन की अपनी पहली फिफ्टी लगाकर 54 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय महिला Team India का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत(कप्तान), स्मृति, दीप्ति, शेफाली, ऋचा....

CSK vs MI में सीएसके की घातक गेंदबाजी

इस CSK vs MI भिड़ंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने घातक गेंदबाजी कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी का ऐलान कर दिया है। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने 4 ओवर के स्पेल में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

दूसरी ओर, नूर अहमद ने बेहद नपी-तुली गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके। रामकृष्ण घोष को इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने पहला मौका दिया, जिसमें उन्होंने अपनी गेंदबाजी का अच्छा प्रदर्शन किया।

रमीज राजा के साथ कमेंट्री में रोमांस करने पर Lisa Sthalekar ने तोड़ी चुप्पी, बोली 'हमने ये सबकुछ...'

MI को हराकर छठे स्थान पर पहुंची CSK

चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में एक स्थान की छलांग लगाते हुए सातवें से छठे स्थान पर पहुंच गई है। इस CSK vs MI मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर छठा पायदान हासिल किया था, लेकिन आज चेन्नई ने वापस अपनी जगह टॉप-6 में बना ली है।

इस जीत के साथ आईपीएल 2026 में सीएसके की चार जीत हो गई हैं। चेन्नई के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के फिलहाल अच्छे मौके हैं, जबकि मुंबई इंडियंस इस हार के साथ नौवें स्थान पर बरकरार है।

CSK vs MI के इस नतीजे के बाद चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने शेष मैचों में से कम से कम चार और मैच जीतने होंगे। यदि चेन्नई अपने सभी आगामी मुकाबले जीत जाती है, तो वह बिना किसी बाधा के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

Tagged:

Ruturaj Gaikwad CSK vs MI IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार साल बाद

इंग्लैंड को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com