PBKS vs RR Today Match Prediction, Match 40- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 27 Apr 2026, 04:03 PM | Updated - 27 Apr 2026, 04:38 PM

PBKS vs RR Today Match Prediction
PBKS vs RR TATA IPL 2026

PBKS vs RR Today Match Prediction: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 टूर्नामेंट में पहली बार आमने-सामने होंगी। पंजाब किंग्स ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत दर्ज की है और वह 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने 264 रन का बड़ा लक्ष्य 18.5 ओवर में हासिल कर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।

टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज तथा कप्तान श्रेयस अय्यर ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स को अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के तरफ से शतक लगाया है।

हालांकि रियान पराग और शिमरोन हेटमायर की खराब फार्म राजस्थान के लिए एक चिंता का विषय बनी हुई है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी जबकि पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PBKS vs RR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (PBKS vs RR Match Details):

मैचपंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
स्टेडियममहाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
मैच की तारीख28 अप्रैल 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PBKS vs RR Head-to-Head):

  • मैच: 10

  • पंजाब किंग्स ने जीते: 4

  • राजस्थान रॉयल्स ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (PBKS vs RR Recent Form):

पंजाब किंग्स: W, W, W, W, W

राजस्थान रॉयल्स: L, W, L, L, W

पंजाब किंग्स की हालिया फॉर्म अच्छी है।

पिच रिपोर्ट (PBKS vs RR Pitch Report- महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)

महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस सीजन इस मैदान पर अभी तक 2 मैच खेले गए हैं और दोनों में 220+ टोटल देखने को मिला है। यहां 14 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 46%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत51%
पहली पारी का औसत स्कोर 178
दूसरी पारी का औसत स्कोर167
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (60%)

PBKS vs RR Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना

PBKS vs RR Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 60–65

  • अनुमानित कुल स्कोर: 210–220

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (PBKS vs RR Playing XI Today):

पंजाब किंग्स प्लेइंग-XI:

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-XI:

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा

टॉप बल्लेबाज (PBKS vs RR Top Scorer Prediction)

  • श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में 36 गेंदों में 71 रन बनाए हैं। यह अभी तक टूर्नामेंट में 279 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे।

  • प्रभसिमरन सिंह पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज हैं। यह भी काफी अच्छी फार्म में चल रहे हैं। इन्होंने पिछले मैच में 26 गेंदों में 76 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में 287 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (PBKS vs RR Top Bowler Prediction)

  • जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। इन्होंने टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और पावर प्ले में विकेट निकाले हैं। यह अभी तक 13 विकेट ले चुके हैं, इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • रवि बिश्नोई ने राजस्थान रॉयल्स के तरफ से किफायती गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट लिए हैं यह इस मैच में भी विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।

PBKS vs RR Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

इस मैच में हालिया फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए पंजाब किंग्स को आगे माना जा रहा है। इसके अलावा पंजाब किंग्स को इस मैच में अपने घरेलू मैदान पर भी खेलने का फायदा मिलेगा। पंजाब ने इस सीजन यहां पर दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है।

  • पंजाब किंग्स के जीतने की संभावना: 60%

  • राजस्थान रॉयल्स के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: Abhishek-Sooryavanshi-Kohli या कोई और? कौन बनेगा 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट! जानें इस अवार्ड के हकदार का नाम

IPL 2026: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स स्क्वाड:

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, पायला अविनाश, विष्णु विनोद

राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, बृजेश शर्मा

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

PBKS vs RR PBKS vs RR Dream11 Prediction Punjab Kings vs Rajasthan Royals PBKS vs RR Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा

पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है, यहां बड़े स्कोर देखने को मिले हैं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com