PBKS vs LSG : पंजाब किंग्स के नाम हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान, प्रियांश आर्य–कूपर कॉनॉली की जोड़ी ने मचाया धमाल , मैच में बने 12 बड़े रिकॉर्ड्स
Table of Contents
PBKS vs LSG : आईपीएल 2026 के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) को 54 रनों से हराया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली की धमाकेदार बल्लेबाज़ी के दम पर सात विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए।
जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) ने संघर्ष जरूर किया , लेकिन इस पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने टिक नहीं पाई और 200 रन ही बना पाई और जिसके चलते उन्हें 54 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड और कीर्तिमान बने। आइए, मैच में बने सभी रिकॉर्ड्स पर एक नज़र डालते हैं।
PBKS vs LSG : मैच में बने सभी रॉर्ड्स पर एक नज़र
1. पंजाब किंग्स के लिए एक पारी में सर्वाधिक स्कोर
262/2 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2024
254/6 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मुल्लांपुर, 2026
245/6 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2025
243/5 बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2025
236/5 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, धर्मशाला, 2025 (लखनऊ के खिलाफ किसी भी टीम का पिछला सर्वोच्च स्कोर)
(इनमें से पहला स्कोर सफल रन चेज़ के दौरान बना था, जबकि बाकी चार स्कोर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बनाए गए।)
2. आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के
24 – पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2024
22 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2024
22 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024
21 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013
21 – पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मुल्लांपुर, 2026
3. आईपीएल में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाने वाली टीमें
38 – चेन्नई सुपर किंग्स
38 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
35 – पंजाब किंग्स*
33 – मुंबई इंडियंस
30 – कोलकाता नाइट राइडर्स
30 – सनराइजर्स हैदराबाद
28 – राजस्थान रॉयल्स
20 – दिल्ली कैपिटल्स
18 – गुजरात टाइटंस
13 – लखनऊ सुपर जायंट्स
4. आईपीएल में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां
229 – एबी डी विलियर्स / विराट कोहली (गुजरात लायंस के खिलाफ)
215* – एबी डी विलियर्स / विराट कोहली (मुंबई इंडियंस के खिलाफ)
206 – एडम गिलक्रिस्ट / शॉन मार्श (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ)
204* – क्रिस गेल / विराट कोहली (दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ)
189* – नमन ओझा / डेविड वॉर्नर (डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ)
182 – प्रियांश आर्य / कूपर कॉनॉली (लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ)*
176* – शिखर धवन / केन विलियमसन (दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ)
167* – रोहित शर्मा / हर्शल गिब्स (कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ)*
5. आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए सबसे बड़े स्कोर
262/2 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता (2024)
254/6 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मुल्लांपुर (आज)
245/6 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद (2025)
243/5 बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद (2025)
236/5 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, धर्मशाला (2025)
6. आईपीएल में पंजाब के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां
एडम गिलक्रिस्ट / शॉन मार्श – 206 रन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2011)
मयंक अग्रवाल / केएल राहुल – 183 रन बनाम राजस्थान रॉयल्स (2020)
प्रियांश आर्य / कूपर कॉनॉली – 182 रन बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (2026)
7. आईपीएल इतिहास में पंजाब के लिए 20 गेंदों से कम में कई बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़
प्रियांश आर्य – 3 बार
(बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – आज | बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – 2026 | बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – 2025)
केएल राहुल – 2 बार
(बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – 2019 | बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स – 2018)
8. मैच में फेज़ के अनुसार रन बनाने की तुलना
ओवर 1-6: पंजाब किंग्स – 63/1 (10.5 रन प्रति ओवर) | लखनऊ सुपर जायंट्स – 61/1 (10.16 रन प्रति ओवर)
ओवर 7-15: पंजाब किंग्स – 130/2 (14.44 रन प्रति ओवर) | लखनऊ सुपर जायंट्स – 81/3 (9 रन प्रति ओवर)
ओवर 16-20: पंजाब किंग्स – 61/4 (12.2 रन प्रति ओवर) | लखनऊ सुपर जायंट्स – 58/1 (11.6 रन प्रति ओवर)
9. PBKS vs LSG : आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए: 36 मैच, 20 जीत, 15 हार, 1 बिना नतीजा (जीत/हार अनुपात: 1.333)
लक्ष्य का पीछा करते हुए: 28 मैच, 12 जीत, 16 हार (जीत/हार अनुपात: 0.75)
10. 200/5 लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) का ऐसा सर्वोच्च स्कोर है, जिसमें किसी भी बल्लेबाज़ ने 50 या उससे ज्यादा रन नहीं बनाए। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 171/7 था, जो उन्होंने पिछले साल इसी टीम के खिलाफ लखनऊ में बनाया था।
11. इस सीजन में मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स (PBKS vs LSG) की लगातार तीसरी जीत है। वहीं 2024 और 2025 में टीम ने यहां खेले गए 10 मैचों में से केवल 3 में जीत हासिल की थी।
12. पंजाब किंग्स (PBKS vs LSG) आईपीएल इतिहास में इस सीजन के पहले छह मैचों में अजेय रहने वाली पहली टीम बन गई है।
ये भी पढ़े : CSK को मिल गया Ayush Mhatre का रिप्लेसमेंट, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करेगा उन्हें प्लेइंग-XI में रिप्लेस
Tagged:
PBKS vs LSG cricket news IPL 2026 PBKS vs LSG Match Stats