PBKS vs LSG: प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली का धमाका, पंजाब ने लखनऊ को 54 रनों से दी करारी शिकस्त

Published - 20 Apr 2026, 08:12 AM

PBKS Vs LSG

PBKS vs LSG : आईपीएल 2026 के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) को 54 रनों से हराया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली की धमाकेदार बल्लेबाज़ी के दम पर सात विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए।

जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स इस पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने संघर्ष ज़रूर किया मगर टीम 200 रन ही बना पाई और जिसके चलते उसे 54 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली ने दिखाई ताकत, गेंदबाज़ों की उड़ा दी धज्जियां

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पंजाब किंग्स (PBKS vs LSG) की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और मोहम्मद शमी ने प्रभसिमरन सिंह को शून्य पर आउट कर दिया। इसके बाद प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चार चौके और नौ छक्के शामिल रहे। उनके साथ कूपर कॉनॉली ने 46 गेंदों में 87 रन बनाए और दोनों के बीच तेज़ साझेदारी हुई।

मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि नेहल वढेरा ने 13 रन का योगदान दिया। अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए और शशांक सिंह ने 6 गेंदों में 17 रन की तेज़ पारी खेलकर टीम को 250 के पार पहुंचाया।

लखनऊ के गेंदबाज़ों की कोशिश नाकाम, प्रिंस यादव सबसे सफल

लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) की ओर से गेंदबाज़ों ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश की, लेकिन रनगति पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं कर सके। प्रिंस यादव सबसे प्रभावी गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और आखिरी ओवर में भी नियंत्रण दिखाया।

इसके अलावा मोहसिन खान, सिद्धार्थ और शमी को भी एक-एक सफलता मिली, लेकिन पंजाब के बल्लेबाज़ों ने निर्धारित 20 ओवर में 254/7 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की अच्छी शुरुआत, लेकिन मध्य ओवरों में बिखरी पारी

255 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। मिचेल मार्श और आयुष बडोनी ने पावरप्ले में तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बडोनी ने 35 रन और मार्श ने 40 रन की उपयोगी पारी खेली।

इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 43 रन बनाकर मुकाबले को जिंदा रखने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई।

मध्य ओवरों में युजवेंद्र चहल और विजयकुमार विशाख ने कसी हुई गेंदबाजी कर रनगति पर नियंत्रण बनाया, जिससे लखनऊ की टीम लक्ष्य से पीछे होती चली गई। निकोलस पूरन भी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम की स्थिति और कमजोर हो गई।

PBKS vs LSG : पंजाब के गेंदबाजों का दबदबा, लखनऊ 200 रन तक ही सिमटी

अंतिम ओवरों में एडेन मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन और मुकुल चौधरी ने नाबाद 21 रन बनाकर हार का अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य काफी बड़ा साबित हुआ। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 200/5 रन ही बना सकी।

पंजाब की ओर से मार्को यानसेन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाख और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली। इस तरह पंजाब किंग्स ने मैच पर पूरी पकड़ बनाए रखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) को 54 रनों से हराया।

ये भी पढ़े : CSK को मिल गया Ayush Mhatre का रिप्लेसमेंट, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करेगा उन्हें प्लेइंग-XI में रिप्लेस

Tagged:

PBKS vs LSG cricket news IPL 2026 PBKS vs LSG Match Report
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com