भारत में कोरोना संकट के बीच पैट कमिंस ने बढ़ाया मदद का हाथ, दान करने के बाद साथी खिलाड़ियों से की ये अपील

Published - 26 Apr 2021, 02:46 PM

pat cummins donate

भारत में कोरोना महामारी पूरी तरह से पैर पसार चुका है, हालात ऐसे हैं कि हर दिन लाखों लोग सांस के लिए अस्पतालों में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं. इसी बीच आईपीएल 2021 खेलने भारत पहुंचे केकेआर के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और भारत के प्रति इस महामारी में अपना योगदान दिया है. जिसके लिए उनकी चारो तरफ तारीफ हो रही है.

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारत के लिए दिखाई दरियादिली

Pat Cummins

दरअसल इस समय पूरा भारत एक जानलेवा बीमारी से जूझ रहा है. हर दिन अस्पतालों में व्यवस्था के अभाव में हजारों की संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं. हर दिन स्थिति और भी ज्यादा भयावह होती जा रही है. ऐसे में भारत की मदद के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज आगे आए हैं. उन्होंने पीएम केयर्स फंड में लाखों की राशि दान की है.

पैट कमिंस (Pat Cummins) ने पीएम केयर्स फंड में 38 लाख रुपये का दान किया है. बता दें कि यह राशि कमिंस ने देश में लगातार ऑक्सीजन की हो रही कमी से निपटने के लिए दान की है. इस बारे में खुद कमिंस ने पूरी जानकारी हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है.

कमिंस ने पीएम केयर फंड में की 38 लाख राशि की मदद, साथी खिलाड़ियों से भी की बड़ी अपील

पैट कमिंस (Pat Cummins) ने इस मदद का ऐलान ट्विटर पर करते हुए लिखा कि,

'भारत एक ऐसा देश है जहां बीते कुछ सालों से मुझे बहुत प्यार मिला है और यहां के लोग भी बहुत प्यारे और सपोर्टिंग हैं. मैं जानता हूं कि बीते कुछ वक्त से इस देश में कोरोना वायरस की वजह से काफी दिक्कतें पैदा हो गई हैं, जिसमें पूरे देश में अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी भी देखी जा रही है.

ऐसे में एक खिलाड़ी होने के नाते, मैं पीएम केयर्स फंड में 50 हजार यूएस डॉलर यानी तकरीबन 38 लाख रुपये की सहायता राशि के तौर पर देना चाहता हूं और मैं अपने साथी खिलाड़ियों से भी गुजारिश करता हूं कि वे भी मदद के लिए आगे आएं.'

कमिंस ने मैसेज के जरिए दिया खास संदेश

आगे उन्होंने पैट कमिंस (Pat Cummins) ने अपने इस मैसेज में यह भी लिखा कि,

"खिलाड़ियों के तौर पर हमें एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिससे हम लाखों लोगों तक आसानी से पहुंच सकते हैं. इस मंच को हम सही चीजों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं."

फिलहाल बीते कुछ दिनों से लगातार देशभर में 3 लाख से भी ज्यादा नए कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. देश के अस्पतालों में बेड की कमी और ऑक्सीजन की भी भारी किल्लत हो गई है.

Tagged:

आईपीएल 2021 मुंबई इंडियंस पैट कमिंस
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com