ODI टीम का हुआ ऐलान, आयरलैंड सीरीज से इस दिग्गज को किया बाहर

Published - 25 Jul 2026, 09:38 AM | Updated - 25 Jul 2026, 09:47 AM

Odi Squad Announced Veteran Player Dropped For Ireland Series

ODI: आयरलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज (IRE vs AFG ODI Series) के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार चयनकर्ताओं ने टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी को बाहर किए जाने की हो रही है, जो पिछले कई वर्षों से अफगानिस्तान की वनडे टीम का अहम हिस्सा रहा है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है, जिससे टीम को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मोहम्मद नबी को नहीं मिली जगह

अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) को आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। 41 वर्षीय नबी लंबे समय से अफगानिस्तान के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते रहे हैं, लेकिन इस बार चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर रखने का फैसला लिया है। उनकी गैरमौजूदगी निश्चित रूप से टीम के अनुभव को प्रभावित कर सकती है।ODI

हालांकि, टीम में तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी की वापसी हुई है। इसके अलावा यामिन अहमदजई और सलीम सफी को भी स्क्वाड में जगह मिली है। वहीं भारत दौरे का हिस्सा रहे फरीद मलिकऔर बिलाल सामी भी इस बार टीम से बाहर हो गए हैं।

रहमत शाह के कंधों पर होगी कप्तानी की जिम्मेदारी

हाल ही में अफगानिस्तान की वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने वाले रहमत शाह पहली बार इस फॉर्मेट में टीम की अगुआई करते नजर आएंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को उपकप्तान बनाया गया है। यह सीरीज रहमत शाह के लिए कप्तान के रूप में पहली बड़ी परीक्षा होगी और चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

5 अगस्त से शुरू होगी वनडे सीरीज

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 5 अगस्त से शुरू होगी। शुरुआती दो मुकाबले ब्रेडी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी तीन मैच बेलफास्टमें आयोजित होंगे। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि आगामी ICC टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेगी।

अब सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ी के बिना अफगानिस्तान की टीम कैसा प्रदर्शन करती है। दूसरी ओर, फजलहक फारूकी की वापसी गेंदबाजी आक्रमण को पहले से अधिक मजबूत बना सकती है और टीम नए कप्तान रहमत शाह की अगुआई में जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी।

यह भी पढ़े: टीम में हुई मिस्ट्री स्पिनर की एंट्री, अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचाने के लिए तैयार

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com