कौन बनेगा मुंबई क्रिकेट टीम का कोच? इन 3 दिग्गजों ने दिया है आवेदन

Published - 25 May 2021, 05:16 AM

mumbai

मुंबई क्रिकेट टीम (Mumbai Cricket Team) का नया कोच कौन होगा? ये सवाल इस वक्त क्रिकेट गलियारों में गूंज रहा है। क्योंकि पिछले हफ्ते मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने मुंबई की सीनियर टीम के कोच पद के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन के लिए योग्यता रखी है, कि जो खिलाड़ी 50 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुका हो, सिर्फ वही इस पद के लिए आवेदन कर सकता है। इसके बाद कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है।

3 बड़े नामों ने किया है आवेदन

mumbai

यदि किसी को मुंबई क्रिकेट टीम का कोच बनने का मौका मिले, तो यकीनन उस मौके को कोई गवाना नहीं चाहेगा। अब जबकि मुंबई क्रिकेट टीम (Mumbai Cricket Team) पद के लिए आवेदन मांगे गए, तो कुछ बड़े नामों ने भी आवेदन दिया है। इसमें अब तक एमसीए के वरिष्‍ठ अधिकारी के मुताबिक, सुलक्षण कुलकर्णी, अमोल मजूमदार और साईंरात बहुतले जैसे दिग्‍गजों ने इस पद के लिए आवेदन किया है। आवेदन की आखिरी तारीख सोमवार है।

अमोल मजूमदार जिता चुके हैं मुंबई को ट्रॉफी

जब मुंबई के दिग्गज खिलाड़ियों की बात होती है, तो उसमें अमोल मजूमदार का नाम जरुर लिया जाता है। मजूमदार ने अपनी मुंबई की टीम को बतौर कप्तान रणजी ट्रॉफी जिताई। उन्होंने संन्यास लेने के बाद एनसीए, आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स, साउथ अफ्रीका क्रिकेट के बल्लेबाजी कोच के पद पर काम किया है।

खिलाड़ी ने 171 फर्स्ट क्लास मैच खेल हैं, जिसमें उन्होंने 11167 रन बनाए हैं। हालांकि मजूमदार अपने करियर के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सके। वहीं भारत यदि बात करें, साईराज बहुतले की, तो वह भी घरेलू क्रिकेट का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 188 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 630 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा बहुतले भारत के लिए 2 टेस्ट व 8 वनडे मैच भी खेल चुके हैं। कोचिंग अनुभव की बात करें, तो वह विदर्भ, केरल व बंगाल को कोचिंग दे चुके हैं। वहीं पिछले 2 साल से वह गुजरात के कोच रहे।

पोवार को बनाया गया भारतीय महिला टीम का कोच

mumbai

पिछले साल मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने Mumbai Cricket Team की कोचिंग की जिम्मेदारी अमित पगनिस को टीम की कोचिंग कि जिम्मेदारी सौंपी थी। मगर पगनिस की कोचिंग के अंतर्गत पिछले सीजन मुंबई की टीम ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था, जिसके बाद कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं मुंबई ने रमेश पोवार को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हेड कोच बनाया, जिसमें मुंबई चैंनियन बना। इससे पहले मुंबई ने रिकॉर्ड 41 बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीते हैं। हाल ही में रमेश पोवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

Tagged:

कोरोना वायरस अमोल मजूमदार मुंबई क्रिकेट टीम
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com