मुंबई इंडियंस ने मलिंगा तो राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को कर दिया रिलीज

Published - 20 Jan 2021, 11:47 AM

खिलाड़ी

आईपीएल 2021 के लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों को तैयार करने में जुटी हुई हैं। इस बीच मिनी ऑक्शन से पहले बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों को 20 जनवरी तक अपने रिटेन व रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने की बात कही थी। हाल ही में पता चला है कि राजस्थान रॉयल्स व मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के एक-एक दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

राजस्थान रॉयल्स ने किया स्टीव स्मिथ को रिलीज

आईपीएल 2020 राजस्थान रॉयल्स के लिए एक और खराब सीजन रहा। फ्रेंचाइजी अब आगामी सीजन के लिए टीम तैयार कर रही है। मिनी ऑक्शन होने से पहले ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को रिलीज कर नीलामी का रास्ता दिखा दिया है।

जी हां, एनआई ने इस बात की जानकारी दी है कि राजस्थान ने अपने कप्तान को ही रिलीज कर दिया है। इस बात में कोई शक नहीं था कि आईपीएल 2020 का सीजन स्टीव स्मिथ के लिए एक कप्तान के रूप में कुछ खास अच्छा नहीं था। उन्होंने 14 मैचों में 35.34 के औसत के साथ 311 रन बनाए थे। अब देखना दिलचस्प होगा की टीम मैनेजमेंट अगला कप्तान किसे नियुक्त करेगा।

मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा को किया रिलीज

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के लिए अपनी टीम के सबसे अनुभवी व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को रिलीज कर दिया है। कोरोना काल में खेले गए आईपीएल 2020 से लसिथ मलिंगा ने निजी कारणों का हवाला देकर नाम वापस ले लिया था, जिसकी जगह टीम ने जेम्स पैटिंसन को टीम में शामिल किया था।

मुंबई के लिए आईपीएल 2020 बेहद शानदार था, क्योंकि उन्होंने पांचवां आईपीएल टाइटल जीता था। बता दें, मलिंगा को रिलीज करने के बाद भी टीम में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल मैक्लेंघनम, जेम्स पैटिंगस के रूप में अनुभवी तेज गेंदबाज मौजूद हैं।

6 फरवरी को हो सकता है मिनी ऑक्शन

मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2021 का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। कोरोना काल के बीच आईपीएल 2020 का सफल सीजन खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने अपना पांचवां खिताब जीता।

आगामी आईपीएल सीजन के लिए नीलामी की तारीख 6 या फिर फरवरी बताई जा रही है। हालांकि अब तक बोर्ड द्वारा आईपीएल 2021 की शुरुआत की तारीख का खुलासा नबीं किया गया है।

Tagged:

स्टीव स्मिथ आईपीएल 2021 राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस लसिथ मलिंगा
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com