MI Playing XI: नमन-अश्विनी-बोल्ट बाहर, केशव महाराज का डेब्यू! चेन्नई के खिलाफ कुछ ऐसी मुंबई की प्लेइंग-11
Published - 01 May 2026, 12:50 PM | Updated - 01 May 2026, 12:57 PM
Table of Contents
MI Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 44वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 8 मैच में सिर्फ दो मैच जीती है तो 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
जबकि अंक तालिका में फिलहाल एमआई पलटन 9वें पायदान पर विराजमान है। अब मुंबई का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (MI Playing XI) से होगा, जिसके लिए उनकी संभावित प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI) सामने आ चुकी है। इस मैच में नमनधीर, अश्विनी और ट्रेंट बोल्ट को बाहर किया जा सकता है तो केशव महाराज को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसी हो सरती है मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन।
MI Playing XI: केशव महाराज का डेब्यू!
चेपॉक की पिच को स्पिन गेंदबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। ऐसे में मुंबई इंडियंस का खेमा साउथ अफ्रीका स्पिनर केशव महाराज को प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI) में मौका दे सकता है। बता दें कि, यह पहला मौका होगा जब केशव एमआई का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। उनको मिचेल सेंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया गया है।
ऐसे में उनका खेलना पक्का माना जा रहा है, लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या उनको इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, बिहार से आने वाले लेफ्ट आर्म पेसर मोहम्मद इजहार को भी मौका मिल सकता है। इजहार को अश्विनी कुमार के स्थान पर खिलाया जा सकता है, जिनका पिछला प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। जबकि नमनधीर और ट्रेंट बोल्ट की भी प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI) से छुट्टी हो सकती है।
बल्लेबाजी में दिखाएंगे ये खिलाड़ी जलवा
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत रियान रिकल्टन और विल जैक्स की जोड़ी कर सकती है, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद नंबर तीन पर सूर्यकुमार यादव और चौथे पर तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है।
पांचवें नंबर (MI Playing XI) पर कप्तान हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं तो रॉबिन मिंज और शेरफेन रदरफोर्ड भी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। हालांकि, परिस्थितियों के अनुसार मिंज और रदरफोर्ड को बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है।
CSK vs MI LIVE Streaming: TV से मोबाइल तक पूरी जानकारी! जानें कौन सा चैनल, कौन सा ऐप
गेंदबाजी में दीपक की एंट्री
मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज दीपक चाहर का मौजूदा सीजन बेहद निराशाजनक रहा है, लेकिन चेपॉक में दीपक चाहर को मौका मिलना शत-प्रतिशत तय माना जा रहा है। दअरसल, चाहर काफी लंबे समय तक येलो आर्मी का हिस्सा रहे थे और वह यहां की पिच को भलीभांति जानते हैं और यहां पर किस लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करनी है, शायद ही उनसे बेहतर कोई बता सके।
ऐसे में बोल्ट की जगह दीपक (MI Playing XI) को मौका मिल सकता है तो जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर भी दल का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं, मोहम्मद इजहार को पहली बार एमआई के लिए खेलने का मौका मिल सकता है तो हार्दिक पंड्या भी तेज गेंदबाजी में हाथ घूमाते नजर आएंगे। वहीं, विल जैक्स के कंधों पर पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रियान रिकल्टन (विकेट कीपर), विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, मोहम्मद इजहार।
इम्पैक्ट प्लेयर-केशव महाराज।
PSL के LIVE मैच के दौरान रोमांटिक हुए Ramiz Raja, महिला कॉमेंटेटर को किस करते हुए कैमरे में कैद
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर