T20 WC 2028 तक के लिए टीम को मिला नया हेड कोच, 51 वर्षीय दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

Published - 01 May 2026, 03:32 PM | Updated - 01 May 2026, 03:42 PM

Monty Desai

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में कनाडा टीम का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। टीम ने टूर्नामेंट में कुल 4 मैच खेले थे और सभी में उनको हार का सामना करना पड़ा था। वह लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी। ऐसे में अब क्रिकेट कनाडा ने अपने हेड कोच में बदलाव किया है। उन्होंने 51 वर्षींय मोंटी देसाई (Monty Desai) को ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

मोंटी के पास आईसीसी के एसोसिएट सदस्य देशों और विभिन्न फ्रेंचाइजी लीग में कोचिंग देने का अनुभव प्राप्त है और इसका इस्तेमाल अब वह कनाडा क्रिकेट टीम को बेहतर बनाने के लिए करते नजर आएंगे। बता दें कि, यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब कनाडा क्रिकेट करप्शन और स्पॉट फिक्स‍िंग के कारण चर्चा में है।

मुश्किल दौर में Monty Desai को सौंपी कनाडा की कमान

कनाडा क्रिकेट के लिए बीते कुछ सप्ताह काफी विवादों में रहे हैं। एक डॉक्यूमेंट्री में खुलासा हुआ है कि कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच, जो कि टी20 विश्व कप 2026 में खेला गया था, में स्पॉट फिक्सिंग की घटना हुई थी। यहां तक कि इसमें कप्तान दिलप्रित बाजवा का नाम भी सामने आया था, जिसकी जांच चल रही है।

इस मुश्किल दौर में मोंटी देसाई (Monty Desai) को कनाडा पुरुष टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। बता दें कि, देसाई के पास नेपाल और अफगानिस्तान की पुरुष टीमों की कोचिंग करने का अनुभव मौजूद है।

जबकि भारत में फ्रेंचाइजी और घरेलू क्रिकेट में भी वह अपना योगदान दे चुके हैं। क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष अरविंदर खोसा ने कहा, ‘’उनकी सबसे पहली प्राथमिकता प्रदर्शन, पेशेवर रवैये और क्रिकेट कनाडा की प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करना है।

यह मेरे लिए सम्मान की बात है-Monty Desai

कनाडा क्रिकेट में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद मोंटी देसाई (Monty Desai) ने कहा “इस जिम्मेदारी को संभालने पर मुझे गर्व है और क्रिकेट कनाडा के भरोसे के लिए मैं उनका आभारी हूं। कनाडा में मेरे पिछले अनुभव ने मुझे इस प्रणाली की क्षमता और खेल के प्रति मौजूद जुनून की स्पष्ट समझ दी है।''

''एसोसिएट क्रिकेट आज क्रिकेट के वैश्विक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीमों ने दिखाया है कि विश्वास, अनुशासन और निडरता से क्या हासिल किया जा सकता है। कनाडा के पास भी ऐसा ही अवसर है, और मेरा ध्यान एक ऐसी संस्कृति के निर्माण पर होगा जो इस क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन में बदल सके।”

IPL के एक मैच का कितने पैसे लेती चीयरलीडर्स? सैलरी लिस्ट का खुलासा! KKR देती 25 हजार, तो DC सबसे कम

परमजीत सैनी ने किया स्वागत

क्रिकेट कनाडा के सचिव परमजीत सैनी ने कहा, "हम मोंटी (Monty Desai) का क्रिकेट कनाडा में हार्दिक स्वागत करते हैं। नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीमों के साथ उनका रिकॉर्ड खुद ही गवाह है। उन्होंने सहयोगी देशों को प्रतिस्पर्धी ताकत बनने में मदद की है, और हम कनाडाई क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते हुए उन्हें पूरा समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

हालांकि, अब देखना होगा कि मोंटी देसाई (Monty Desai) के आने के बाद कनाडा क्रिकेट में क्या बदलाव आते हैं। साथ ही यह भी देखना होगा कि करप्शन और स्पॉट फिक्स‍िंग के गंभीर आरोपों के बाद मोंटी टीम में कैसे बदलाव लाने में सफल होते हैं।

MI vs CSK Head to Head: चेन्नई बनाम मुंबई की जंग में कौन आगे? आंकड़ों ने खोल दी पूरी कहानी

Tagged:

T20 World Cup Canada Cricket Dilpreet Bajwa Monty Desai
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com