CSK vs MI Today Match Prediction, Match 44- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 01 May 2026, 04:36 PM | Updated - 01 May 2026, 04:48 PM

CSK vs MI Today Match Prediction
CSK vs MI IPL 2026

CSK vs MI Today Match Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच टूर्नामेंट का 44वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए अब तक का सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। चेन्नई को पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है। चेन्नई सुपर किंग्स 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को भी पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज 243 रन जैसे बड़े स्कोर को डिफेंड करने में नाकाम रहे। मुंबई इंडियंस 6 मैच हार चुकी है और वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर है टूर्नामेंट में अपनी उम्मीद में जिंदा रखने के लिए मुंबई इंडियंस को बाकी बचे सभी मुकाबले जीतने होंगे। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी इस मैच में वापसी कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और CSK vs MI Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (CSK vs MI Match Details):

मैचचेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
स्टेडियमएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
मैच की तारीख2 मई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (CSK vs MI Head-to-Head):

  • मैच: 10

  • चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते: 7

  • मुंबई इंडियंस ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (CSK vs MI Recent Form):

चेन्नई सुपर किंग्स: L, W, L, W, W

मुंबई इंडियंस: L, L, W, L, L

चेन्नई सुपर किंग्स की हालिया फॉर्म अच्छी है।

पिच रिपोर्ट (CSK vs MI Pitch Report- एमए चिदंबरम स्टेडियम)

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है, हालांकि यहां स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस IPL सीजन में यहां अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 180+ स्कोर देखने को मिला है।

यहां अब तक कुल 94 IPL मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 56%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत43%
पहली पारी का औसत स्कोर 164
दूसरी पारी का औसत स्कोर151
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (66%)

CSK vs MI Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 200–210

  • मैच परिणाम: मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना

CSK vs MI Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 175–185

  • मैच परिणाम: मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (CSK vs MI Playing XI Today):

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग-XI:

संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह

मुंबई इंडियंस प्लेइंग-XI:

रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार

टॉप बल्लेबाज (CSK vs MI Top Scorer Prediction)

  • संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से अच्छी फॉर्म में हैं। इन्होंने अभी तक 50.67 की औसत से 304 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं, इस मैच में भी तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

  • रयान रिकेल्टन मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 6 पारियों में 260 रन बनाए हैं, पिछले मैच में शतक भी लगाया है। इस मैच में प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे।

टॉप गेंदबाज (CSK vs MI Top Bowler Prediction)

  • अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इन्होंने अभी तक 8.57 की इकोनॉमी रेट से 14 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी पावर प्ले और डेथ ओवर्स में विकेट लेने की उम्मीद है।

  • एएम ग़ज़नफ़र मुंबई इंडियंस के प्रमुख स्पिनर है। यह अभी तक 10 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवर्स में विकेट चटका सकते हैं।

CSK vs MI Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड पिछले 10 मैचों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अच्छा रहा है। दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में भी चेन्नई 103 रन से विजेता रही थी। हालांकि रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे की खराब फार्म के चलते टीम काफी ज्यादा संजू सैमसन पर निर्भर करती है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है अगर इस मैच में गेंदबाज अच्छा सहयोग करते हैं तो मुंबई इंडियंस विजेता रह सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने की संभावना: 40%

मुंबई इंडियंस के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: MI vs CSK Head to Head: चेन्नई बनाम मुंबई की जंग में कौन आगे? आंकड़ों ने खोल दी पूरी कहानी

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस स्क्वाड:

चेन्नई सुपर किंग्स टीम स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़कारी फाउल्केस, स्पेंसर जॉनसन

मुंबई इंडियंस टीम स्क्वाड: रॉबिन मिंज, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, एएम गजनफर, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

CHENNAI SUPER KINGS (CSK) Mumbai Indians CSK vs MI CSK vs MI Today Match Prediction CSK vs MI Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com