LSG vs RR, LIVE Telecast: टीवी-मोबाइल पर कब, कहां और कैसे देखें लखनऊ बनाम राजस्थान मैच? जानें A TO Z पूरी डिटेल

Published - 21 Apr 2026, 09:05 AM | Updated - 21 Apr 2026, 09:11 AM

LSG vs RR

LSG vs RR: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. राजस्थान अपनी शानदार फॉर्म में है, और चार जीत के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर बनी हुई है. वहीं, लखनऊ इस सीजन में अपनी खराब फॉर्म से जूझती हुई दिखाई दे रही है.

ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम अब तक चार मुकाबले हार चुकी है. जबकि, 2 में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचले क्रम में है. ऐसे में LSG vs RR का मैच बेहद रोमांचक होने वाला है. चलिए तो जानते हैं कि आप यह मुकाबला कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

LSG vs RR: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

LSG Vs RR

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) का मैच बुधवार 22 अप्रैल 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. मैच की शुरूआत भारतीयसमयनुसार 7.30 बजे से होगी. जबकि, टॉस 7 बजे होगा.

वहीं, एक तरफ RR है, जो कि स्टार खिलाड़ियों से भरी हुई है.यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा स्टार खिलाड़ी लगातार रन बना रहे हैं. दूसरी ओर LSG है, जो कि इस वक्त बेहद खराब दौर से गुजर रही है. इसके बावजूद दोनों टीमों यह मुकाबला जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगी.

GT vs MI: तिलक वर्मा के शतक के बाद आया अश्विनी का तूफान, 99 रन से जीता मुंबई इंडियंस, ध्वस्त हुई गुजरात की बल्लेबाजी

LSG vs RR: किस चैनल पर देखें लाइव मैच?

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs RR) के बीच आईपीएल 2026 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं. आप अपने टीवी पर Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 Tamil, Telugu, या Kannada चैनल पर IPL 2026 के सभी मुकाबले आसानी से देख सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि आप अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी RR vs LSG मैच का लुफ्त उठा सकते हैं. जैसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, कन्नड़.

इस ऐप पर देखें IPL 2026 का मैच

अगर आप ट्रेवल कर रहे हैं, और आईपीएल 2026 का कोई मैच मिस नहीं करना चाहते हैं तो आप आसानी से जियो हॉटस्टार ऐप पर मैच देख सकते हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR)और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का मुकाबला भी JIOHOTSTAR ऐप पर उपलब्ध होगा. लेकिन आप को मैच देखने के लिए सबस्क्रिप्शन लेना होगा, जिसकी कीमत मात्र 149 है.

IPL 2026 Points Table: चार हार के बाद मुंबई इंडियंस ने लगाई जबरदस्त छलांग, धरातल पर पहुंची केकेआर, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

Tagged:

lucknow super giants RAJSTHAN ROYALS LSG vs RR IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

19वां

रियान पराग
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com