जिम्बाब्वे से खेलने लायक नहीं है ये 2 खिलाड़ी, लेकिन IPL 2026 में कर रहे कप्तानी, खुद की टीम के लिए बने बोझ
IPL 2026: आईपीएल जैसे बड़े मंच पर कप्तानी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व की बात होती है, लेकिन हर खिलाड़ी इस जिम्मेदारी को सही तरीके से निभा पाए, यह जरूरी नहीं है। IPL 2026 के सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहां दो ऐसे खिलाड़ी टीम की कमान संभाल रहे हैं, जिनका हालिया प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में है।
हालत यहां तक पहुंच गई है कि फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक यह कहने लगे हैं कि ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तो दूर, जिम्बाब्वे जैसी टीम के खिलाफ खेलने लायक नहीं है, इसके बावजूद इसके, फ्रेंचाइज़ी ने इन पर भरोसा जताते हुए कप्तानी सौंपी है।
लेकिन अब यही फैसला टीम के लिए भारी पड़ता नज़र आ रहा है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या सिर्फ नाम और अनुभव के दम पर कप्तानी दी जानी चाहिए, या फिर प्रदर्शन को प्राथमिकता मिलनी चाहिए?
IPL 2026 में यह दो खिलाड़ी टीम के लिए बने बोझ
IPL 2026 में कुछ कप्तानों का प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है। रियान पराग जो राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं, और अजिंक्य रहाणे , जो कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं, दोनों ही इस सीजन में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। खराब फॉर्म और मैदान पर कमजोर फैसलों की वजह से ये दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए बोझ बनते नजर आ रहे हैं, जिससे टीम का संतुलन और प्रदर्शन दोनों प्रभावित हो रहा है।
ये भी पढ़ें- SRH vs DC Today Match Prediction, Match 31- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
आईपीएल 2026 में रियान पराग का प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का IPL 2026 सीजन अब तक बेहद खराब रहा है। उन्होंने इस सीजन में सिर्फ 46 रन बनाए हैं, जहां उनका औसत मात्र 9.2 और स्ट्राइक रेट 117.9 रहा है। एक कप्तान और टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होती है, उसके मुकाबले यह आंकड़े काफी निराशाजनक हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि इतने खराब प्रदर्शन के बावजूद पराग को लगातार मौके मिल रहे हैं। यही वजह है कि फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं की कैसे वह भारतीय टीम तक पहुंचे, कैसे उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई, और क्यों फ्रेंचाइज़ी पिछले 8 सालों से उन पर भरोसा बनाए हुए है।
इसके अलावा, पिछले दो सीजन से उन्हें ₹14 करोड़ में रिटेन किया जा रहा है, जो उनके मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए और भी ज्यादा चौंकाने वाला है। अगर जल्द ही उनके खेल में सुधार नहीं आता, तो वह टीम के लिए सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो सकते हैं।
IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का IPL 2026 सीजन आंकड़ों के लिहाज से बेहद साधारण रहा है। उन्होंने अब तक 7 मैचों में कुल 152 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत लगभग 21.7 और स्ट्राइक रेट करीब 128.8 रहा है, जो टी20 क्रिकेट के हिसाब से काफी औसत माना जाएगा।
बल्लेबाज़ी में निरंतरता की कमी साफ नजर आई है , उनकी एक-दो अच्छी पारियां को छोड़कर वह ज्यादातर मैचों में टीम को मजबूत शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं।
कप्तानी की बात करें तो रहाणे की अगुवाई में केकेआर का प्रदर्शन और भी ज्यादा निराशाजनक रहा है। टीम ने 7 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल की है, जबकि 5 मुकाबलों में हार मिली और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इसी खराब प्रदर्शन के चलते टीम पॉइंट्स टेबल में निचले स्थान पर बनी हुई है।
गौरतलब है कि केकेआर ने उन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस ₹1.5 करोड़ में खरीदा था, लेकिन मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला अब सवालों के घेरे में है। बल्लेबाज़ी और कप्तानी दोनों ही मोर्चों पर रहाणे टीम के लिए उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं।