IPL ओनर्स बार-बार तोड़ रहे थे रूल्स, एक्शन में आया BCCI, अब उठाया ये बड़ा कदम

Published - 11 May 2026, 04:23 PM | Updated - 11 May 2026, 04:27 PM

IPL

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 काफी विवादों में रहा है। राजस्थान रॉयल्स के युवा कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का सेवन करते नजर आए थे तो खिलाड़ी अपनी प्रेमिकाओं को होटल और ड्रेसिंग रूम तक लेकर जा रहे थे, जिसके रोकथाम के लिए बीसीसीआई ने कई कठोर नियम बनाए हैं।

वहीं, अब बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी (IPL) के खिलाफ भी बड़ा एक्शन लिया है, जिसके बाद उन्होंने बड़ा कदम उठाया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया द्वारा हाल ही में निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार फ्रेंचाइजी मालिकों को हिदायत दी गई थी कि वह खेलने के मैदान से दूर रहे हैं और मैचों के दौरान खिलाड़ी या किसी टीम स्टाफ के साथ किसी तरह के शीरीरिक या मौखिक संपर्क न करें।

IPL: मालिकों से बीसीसीआई नाराज

हालांकि, बीसीसीआई के स्पष्ट कहने के बावजूद कुछ आईपीएल मालिक (IPL) कई मौकों पर इन प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रही हैं, जिससे बीसीसीआई बेहद नाखुश है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी को स्पष्ट दिशानिर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह के उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई का जाएगी।

"सबसे चिंताजनक पहलुओं में से एक टीम मालिकों का बर्ताव रहा है वे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और सहयोग नहीं कर रहे हैं। सबूत के तौर पर, डगआउट के पास उनकी तस्वीरें मौजूद हैं। कुछ तो मैदान पर अपने फोन भी ले जाते हैं। उन्हें चेतावनी दी गई है, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ है।"

हनी-ट्रैपिंग से बचाने के लिए बनाए कठोर नियम

बीसीसीआई ने टी20 लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों या अधिकारियों के खिलाफ यौन दुराचार सहित गंभीर आरोपों की रोकथाम के लिए पहले से सख्त नियम बनाए हैं, ताकि खिलाड़ियों और अधिकारियों का इससे बचाव किया जा सके। बीसीसीआई सचिव ने कहा,

"बीसीसीआई सभी फ्रेंचाइजी का ध्यान उच्च स्तरीय खेल आयोजनों में व्याप्त लक्षित यौन शोषण और हनी-ट्रैपिंग के व्यापक जोखिमों की ओर आकर्षित करता है। यौन दुर्व्यवहार से संबंधित लागू कानूनों के तहत गंभीर कानूनी आरोपों को जन्म देने वाली घटनाओं की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आईपीएल फ्रेंचाइजी (IPL) प्रबंधन को हर समय ऐसे जोखिमों को कम करने के लिए सतर्क और सक्रिय रहना चाहिए।"

बची 8 टीमों में से अब ये 4 टीम भी हो जाएगी प्लेऑफ की रेस से बाहर, इनकी राह अब भी बेहद कठिन

बीसीसीआई का शख्त एक्शन

हालांकि, इससे पहले बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 (IPL) के दौरान खिलाड़ियों के लिए कठोक निर्देश बनाए थे। इसमें सबसे अहम था कि खिलाड़ी अपने होटल रूम में रिश्तेदारों या गर्लफ्रेंड को लेकर नहीं आ सकते हैं। अगर उनको उनसे बात करनी है तो सार्वजनिक स्थानों पर कहनी होगी, जैसे की होटल लॉबी या निर्धारित क्षेत्र में ही बातचीत हो सकती है।

वहीं, बीसीसीआई ने खिलाड़ियों पर रील्स बनाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ युवा खिलाड़ी सोशल मीडिया के लिए वीडियो और रील्स बनाने के लिए इंफ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स की मदद ले रहे थे। इसको रोकने के लिए बीसीसीआई ने शख्त कदम उठाए हैं।

4 कारण, क्यों सितारों से सजी Mumbai Indians पहले राउंड से ही हुई बाहर, टीम को ले डूबी ये 4 बड़ी गलतियां

Tagged:

bcci ipl Indian Premier League 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com