GT vs SRH: शुभमन गिल को आउट करने के लिए कमिंस ने किया फुलप्रूफ प्लान तैयार, इस खिलाड़ी को दी बड़ी जिम्मेदारी, देखें टॉप 3 प्लेयर्स बैटल

Published - 01 May 2025, 03:45 PM

GT vs SRH Match Post

GT vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से शुक्रवार 2 मई को होगी। यह मैच गुजरात टाइटंस के गढ़ अहमदाबाद के मोदी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। कमिंस एंड कंपनी के लिए यह मैच करो या मरो वाला होने वाला है तो जीटी भी अपनी पिछली हार से सबक लेकर इस मैच में दो अंक अपने खाते में जरूर डालना चाहेगी। इस मैच में जहां एक तरफ जीटी की इन फॉर्म बल्लेबाजी होगी तो दूसरी तरफ उनका सामना हैदराबाद (GT vs SRH) के इन फॉर्म गेंदबाजों से होगा। चलिए आपको बताते हैं इस मैच में टॉप थ्री बैटल के बारे में।

मोहम्मद शमी बनाम शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस (GT vs SRH) के कप्तान शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में जमकर रन उगल रहा है। मौजूद सत्र में गिल ने 9 पारियों में 156.22 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट की सहायता से कुल 389 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल के बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं। खास बात यह है कि अपने पिछले मैच में ही गिल ने 50 गेंदों पर धुआंधार 84 रन बनाए थे। मगर इस मैच में उनका सीधा सामना हैदराबाद (GT vs SRH) के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से होगा। शमी की 46 गेंदों पर गिल 123.91 के मामूली स्ट्राइक रेट से सिर्फ 57 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 पारियों में दो बार जीटी के कप्तान का शिकार किया है।

जोस बटलर वर्सेस पैट कमिंस

सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) के कप्तान पैट कमिंस का मौजूद फॉर्म उनका साथ बिल्कुल भी नहीं दे रहा है। कप्तान कमिंस ने इस सीजन 9 पारियों में सिर्फ 9 विकेट हासिल किए हैं तो इस दौरान उन्होंने 9.60 की महंगी इकॉनमी से रन भी लुटाए हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनका सामना जोस बटलर से हो सकता है। बटलर मौजूदा सत्र में 406 रन बना चुके हैं। वहीं, इन दोनों खिलाड़ियों के बीच गेंद और बल्ले की जंग को देखा जाए तो यहां पर पलड़ा कमिंस का भारी रहा है क्योंकि 5 पारियों में कमिंस ने बटलर को दो बार चलता किया है लेकिन खास बात यह है कि कमिंस की 26 गेंदों पर बटलर ने 165 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाए हैं।

हेनरिक के सामने होगी राशिद की चुनौती

सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन उन चुनिंदा बल्लेबाजों में आते हैं जो स्पिन गेंदबाजी को काफी बेहतर तरीके से खेलते हैं। मगर अहमदाबाद की पिच पर जीटी के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान उनसे कड़े सवाल पूछ सकते हैं। दरअसल, क्लासेन ने 6 पारियों में राशिद का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 47 गेंदों पर 73 रन बनाए हैं। मगर खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने दो बार क्लासेन का शिकार भी किया है।

ये भी पढ़ें- GT vs SRH: अहमदाबाद में पैट कमिंस लहराएंजे भगवा झंडा, या गिल तोड़ेंगे प्लेऑफ में चल रही हैदराबाद की सांस का दम, जानिए मैच की हर जानकारी

ये भी पढ़ें- GT vs SRH: शुभमन गिल की कप्तानी में जीटी को मिलेगी जीत या कमिंस एंड कंपनी अहमदाबाद में मचाएगी धूम, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Tagged:

GT VS SRH IPL 2025 GT vs SRH Latest
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com