ओलंपिक 2028 के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान हुए फाइनल, सूर्या नहीं ये 2 खिलाड़ियों के पास रहेगी कमान

Published - 25 Dec 2025, 12:29 PM | Updated - 25 Dec 2025, 12:33 PM

2028 Olympics

2028 ओलंपिक (2028 Olympics) खेलों का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजेलेस में होने जा रहा है और इस बार क्रिकेट को भी आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है।

करीब 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी हो रही है, जिससे दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मेगा इवेंट में भारत समेत कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी।

ओलंपिक 2028 (2028 Olympics) से पहले भारतीय टीम के कप्तान और उपकप्तान को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह इस टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान दो अन्य खिलाड़ियों को सौंपी जा सकती है।

ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि ओलंपिक 2028 (2028 Olympics) में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान और उपकप्तान कौन होगा?

इस खिलाड़ी को मिलेगी कप्तानी

ओलंपिक 2028 (2028 Olympics) में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी जा सकती है। भले ही वह 2026 टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम से बाहर रहे हों, लेकिन चयनकर्ताओं का उन पर भरोसा अब भी कायम है।

गिल ने वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता, मैच को समझने की समझ और दबाव में सही फैसले लेने की काबिलियत साबित की है।

उनका शांत स्वभाव और युवा खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल टीम के लिए फायदेमंद माना जाता है। इन्हीं कारणों से ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर भारतीय टीम की कमान उनके हाथों में दिए जाने की पूरी संभावना है।

इस खिलाड़ी को मिलेगी उपकप्तानी

ओलंपिक 2028 (2028 Olympics) में भारतीय क्रिकेट टीम की उपकप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है। श्रेयस फिलहाल वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के उपकप्तान हैं और उन्हें नेतृत्व का अच्छा-खासा अनुभव हासिल है। इसके अलावा आईपीएल में कप्तान के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड मजबूत रहा है।

वह दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं, जबकि 2024 में केकेआर को आईपीएल चैंपियन भी बनाया था।

बड़े मैचों का अनुभव, रणनीतिक सोच और कप्तानी में निरंतरता की वजह से चयनकर्ता उन्हें ओलंपिक 2028 के लिए उपकप्तान के तौर पर भरोसेमंद विकल्प मान सकते हैं।

2028 Olympics में क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसने पूरी दुनिया को एक सूत्र में बांध रखा है और इसे वैश्विक स्तर पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल है। यही वजह है कि क्रिकेट प्रशंसक हर आईसीसी टूर्नामेंट और द्विपक्षीय सीरीज़ का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। अब इसी उत्साह में एक और बड़ा कारण जुड़ गया है।

दरअसल, क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक मंच पर लौटने जा रहा है। साल 2028 में अमेरिका के लॉस एंजेल्स में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया है, जिससे करीब एक सदी बाद इस खेल की ओलंपिक में वापसी होगी। यह मेगा इवेंट जुलाई 2028 में खेला जाएगा।

ओलंपिक 2028 (2028 Olympics) के लिए आयोजन समिति ने शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके अनुसार क्रिकेट मुकाबले 12 जुलाई से 29 जुलाई के बीच आयोजित होंगे। इस प्रतियोगिता में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की टीमें भी हिस्सा लेंगी।

दोनों वर्गों में 6-6 टीमों को जगह दी जाएगी और प्रत्येक टीम में लगभग 15 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। लंबे समय से चल रही मांग के बाद आखिरकार क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया गया है, जिसे इस खेल के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : विजय हजारे टूर्नामेंट के पहले दिन लगी शतकों की झड़ी, रोहित-कोहली से लेकर ईशान-सूर्यवंशी-पड्डीकल तक ने ठोका शतक

डिस्क्लेमर: ओलंपिक 2028 के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Tagged:

team india cricket news Los Angeles Olympics 2028 2028 Olympics
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

लॉस एंजेल्स , अमेरिका
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com