भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी जिनका करियर तय करेगा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज

Published - 19 Jan 2021, 05:01 PM

खिलाड़ी

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस श्रृंखला का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन में भारत ने जीत लिया. इस मैच के खत्म होने के बाद भारतीय टीम सीधा स्वदेश के लिए रवाना हो गयी. भारतीय टीम वापसी करने के बाद घरेलू सीरीज में इंग्लैंड टीम से भिड़ेगी. इस सीरीज में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं, जिनका प्रदर्शन उनके आगे के करियर को तय करने में मदद करेगा.

ऑस्ट्रलियाई दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के कई मुख्य खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं. ऐसे में भारतीय टीम के सामने कई बड़ी मुश्किलें पहले से ही नजर आ रही हैं. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि, चोटिल हुए खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए खेल सकेगे. खैर.. आज की इस रिपोर्ट में हम उन 3 खिलाड़ियों पर नजर डालेंगे, जिनका इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन उनके आगे के करियर पर निर्भर करेगा.

चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम-पुजारा

इस खास रिपोर्ट में हम सबसे पहले बात करेंगे, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की. इस समय पुजारा ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर हैं. एडिलेड टेस्ट मैच में बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद मेलबर्न में उन्होंने थोड़ी अच्छी शुरूआत करते हुए सिर्फ 43 रन ही बना सके.

इसके बाद तीसरे मैच में उन्होंने धमाकेदार वापसी की. सिडनी टेस्ट की पहली पारी में पुजारा ने अर्धशतक ठोका और दूसरी पारी में 77 रन की लंबी पारी खेली. ऐसे में देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा सिर्फ 1 ही मैच में अच्छी पारी खेल सके.

इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि इंग्लैंड की सीरीज में पुजारा का प्रदर्शन उनके करियर के लिए काफी मायने रखता है. जाहिर सी बात है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा. यदि नहीं हुआ तो आने वाले समय में उनके करियर पर ग्रहण लग सकता है.

रिद्धिमान साहा

भारतीय टीम-wriddhiman saha

भारतीय टीम की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पहुंचे रिद्धिमान साहा अपने प्रदर्शन से अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं. विराट कोहली की कप्तानी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपर के तौर पर भारतीय टीम ने रिद्धिमान साहा को जगह दी थी. लेकिन उस मुकाबले की चारो पारी में उनके बल्ले से सिर्फ 13 रन निकले थे.

रिद्धिमान साहा इस समय अपनी खराब परफॉर्मेंस से लगातार जूझ रहे हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें सिर्फ एक ही मुकाबले में मौका दिया गया था. जिसमें उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए बाकी मुकाबलों में ऋषभ पंत को मौका दिया गया है.

फिलहाल अगर इंग्लैंड के खिलाफ रिद्धिमान साहा को भारतीय टीम से जोड़ा जाता है, तो उन्हें पूरी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन दिखाना होगा. क्योंकि इस समय उनका पूरा टेस्ट करियर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में उनकी परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है.

हनुमा विहारी

भारतीय टीम-hanuma vihari

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर बात करते हैं 27 वर्षीय खिलाड़ी हनुमा विहारी की, जो लगातार ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बरकरार हैं. एडिलेड टेस्ट में विहारी के बल्ले से सिर्फ 8 रन, मेलबर्न में 24 रन निकले थे.

हालांकि तीसरे टेस्ट मैच पहली पारी में हनुमा विहारी फ्लॉप रहे थे. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैच ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई थी. ओवर ऑल देखा जाए तो, हनुमा विहारी इस सीरीज में सिर्फ एक ही पारी में अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं.

सिडनी टेस्ट मैच में इंजरी होने के चलते हनुमा विहारी को आखिरी टेस्ट ब्रिस्बेन मुकाबले से बाहर कर दिया गया है. ऐसे में यदि इंग्लैंड के खिलाफ हनुमा विहारी फिट होकर वापसी करते हैं, तो उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा. क्योंकि घरेलू सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन उनके करियर को तय करेगा. फ़िलहाल वो पहले 2 मैच का हिस्सा नहीं है. लेकिन बाद के 2 टेस्ट मैच में उन्हें मौका मिल सकता है.

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com