भारत-पाकिस्तान मैच ने ऑनलाइन व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़े, जियोहॉटस्टार पर 16.3 करोड़ मेम्बर, जानें कितनी हुई कमाई

Published - 20 Feb 2026, 06:11 PM | Updated - 21 Feb 2026, 01:10 PM

India Pakistan

India-Pakistan: रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया था। इस मैच को देखने के लिए भारी संख्या में प्रशंसक मैदान पर पहुंचे थे तो जो प्रशंसक मैदान पर नहीं जा सके थे उन्होंने इस मैच (India-Pakistan) का आनंद अपने घर पर टीवी, मोबाइल या फिर लैपटॉप के माध्यम से लिया था।

लेकिन अब खबरें हैं कि इस मुकाबले ने ऑनलाइन व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ा दिया है और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस मैच से प्रसारणकर्ता ने कितनी कमाई की है, चलिए आपको बताते हैं।

India-Pakistan: व्यूअरशिप ने उड़ाए सभी के होश

टी20 विश्व कप 2026 में खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले (India-Pakistan) में दर्ज की गई व्यूअरशिप ने सभी को चौंकाकर रख दिया है। दरअसल, भारत में टी20 विश्व कप 2026 के प्रसारणकर्ता जियो हॉटस्टार है।

उसके अनुसार, भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) मुकाबले पर 16.30 करोड़ (163 मिलियन) की डिजिटल पहुंच दर्ज की गई है, जो कि अभी तक आईसीसी टी20 इंवेट में किसी मैच की सबसे अधिक पहुंच है।

इसने साल 2024 में हुए टी20 विश्व कप के फाइनल (भारत-साउथ अफ्रीका) के रिकॉर्ड्स को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। जबकि साल 2024 में हुए भारत-पाकिस्तान मैच की तुलना में यह 56 फीसदी अधिक रहा।

केवल मोबाइल पर ही यह आईसीसी टी20 टूर्नामेंट के किसी भी लीग स्टेज में दर्ज की गई सबसे बड़ी रीच है, जो कि पिछले भारत-पाक मुकाबले से 1.2 गुना अधिक है। वहीं, कनेक्टेड टीवी पर पहुंच 2024 के मुकाबले 2.4 गुना अधिक रही है। यानी चाहे मोबाइल हो या फिर टीवी, हर किसी ने पाकिस्तान को हारते हुए देखा है।

वॉच टाइम में हुई भारी वृद्धि

भारत-पाकिस्तान मैच (India-Pakistan) के महत्व को इस बात से भी समझा जा सकता है कि 15 फरवरी को खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मनुकाबले में स्क्रीन पर कुल वॉच टाइम 20 अरब मिनट का रहा था जो कि पिछले संस्करण के मुकाबले 42 प्रतिशत ज्यादा है। न सिर्फ मोबाइल पर, बल्किल टीवी पर मुकाबले देखने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

दरअसल, इस मैच की टीआरपी में 71 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है , जो कि साल 2021 के बाद भारत-पाकिस्तान मैच (India-Pakistan) अधिक रेटिंग वाला टी20 मैच बन गया है। वहीं, इस पूरे माममले पर जियोस्टार के हेड सेल्स (स्पोर्ट्स) अनुप गोविंदन का कहना है कि

"टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच की तैयारियों और मैच में एक शानदार मुकाबले के सभी तत्व मौजूद थे। रिकॉर्ड तोड़ पहुंच और दर्शकों की संख्या यह दर्शाती है कि दुनिया भर के प्रशंसक विभिन्न प्लेटफार्मों पर इस टूर्नामेंट से किस हद तक जुड़े हुए हैं।"

वहीं, जियोस्टार के स्पोर्ट्स कंटेंट हेड सिद्धार्थ शर्मा ने कहा "भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए अभूतपूर्व दर्शक संख्या और सहभागिता के आंकड़े आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के प्रति देश के जुनून का एक और प्रमाण हैं।"

इटली के क्रिकेटरों ने भारत की खराब व्यवस्थाओं का उड़ाया मजाक, हमारी दयनीय इंफ्रास्ट्रक्चर की उड़ाई खिल्ली

भारत ने जीता था मुकाबला

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की बात करें तो एक बार फिर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में हरा दिया है। इस मैच के बाद भारत ने पाकिस्तान (India-Pakistan) को टी20 विश्व कप के इतिहास में 8वीं हार शिकस्त दी थी तो पाकिस्तान केवल एक बार भारत को हराने में सफल रहा था।

श्रीलंका में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान (India-Pakistan) का बल्लेबाजी क्रम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गया। उम्मीद थी कि प्रशंसकों को यहां पर कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन भारत की मजबूत गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के सामने पाकिस्तान ने फिर एक बार सरेंडर कर दिया।

आकाश चोपड़ा ने चुना भारत का ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी, रोहित-कोहली-सहवाग-युवराज में से इसे चुना

Tagged:

cricket news T20 World Cup 2026 India-Pakistan JioHotstar
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com