IND vs WI Pitch Report: गुवाहाटी में बल्लेबाजों की होगी मौज, या गेंदबाज बरपाएंगे अपना कहर? जानिए कैसा होगा पिच का मिजाज

Published - 29 Sep 2026, 03:51 PM | Updated - 29 Sep 2026, 04:48 PM

IND Vs WI 4

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया, जिसमें भारत ने 8 विकेट से बाजी मारी। अब उसकी नजर बुधवार, 30 सितंबर को होने वाले दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने पर होगी।

इन दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां बल्लेबाजों का राज रहेगा या फिर गेंदबाजों की मौज, चलिए आपको पिच रिपोर्ट बताते हैं।

IND vs WI: दूसरे वनडे मैच के लिए गुवाहाटी के स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IND Vs WI 5

पहले वनडे में दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए थे। हालांकि, बाद में बल्लेबाजी काफी आसान लग रही थी। इसी वजह से भारतीय बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी। कुछ ऐसा ही दूसरे मैच में भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भी बल्लेबाजों का ODI फॉर्मेट में बोलबाला देखने को मिला है।

बल्लेबाजों का रहता है दबदबा, IND vs WI दूसरे ODI में भी हो सकती है रनों की बारिश

इस स्टेडियम में अब तक दो वनडे मैच खेले गए हैं और दोनों ही मैचों में खूब रन बने हैं। 2018 में हुए पहले मैच में वेस्टइंडीज ने 322 रन का अच्छा स्कोर बनाया, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली के शतकों की मदद से 326 रन बनाकर 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और 67 रनों से जीत हासिल की। इनसे पता चलता है कि बैटिंग के लिए पिच काफी अच्छी रहती है।

IND vs WI दूसरे वनडे से पहले बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक खेले गए ODI मैचों के आंकड़े

श्रेणी जानकारी
शहर गुवाहाटी
देश भारत
पहला ODI मैच 21/10/2018
आखिरी ODI मैच 10/01/2023
कुल खेले गए मैच 2
घरेलू टीम द्वारा जीते मैच 2 (100.00%)
दौरा करने वाली टीम द्वारा जीते मैच 0 (0.00%)
न्यूट्रल टीम द्वारा जीते मैच 0 (0.00%)
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत 1 (50.00%)
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत 1 (50.00%)
टॉस जीतने वाली टीम की जीत 1 (50.00%)
टॉस हारने वाली टीम की जीत 1 (50.00%)
टाई मैच 0 (0.00%)
बिना परिणाम वाले मैच 0 (0.00%)
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 152* – रोहित शर्मा (भारत), 21/10/2018 बनाम वेस्टइंडीज
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 3/41 – युजवेंद्र चहल (भारत), 21/10/2018 बनाम वेस्टइंडीज
सर्वोच्च टीम स्कोर 373/7 – भारत, 10/01/2023 बनाम श्रीलंका
न्यूनतम टीम स्कोर कोई पूर्ण पारी नहीं
सबसे सफल रन चेज 326/2 – भारत, 21/10/2018 बनाम वेस्टइंडीज
प्रति विकेट औसत रन 53.08
प्रति ओवर औसत रन 6.91
पहले बल्लेबाजी करने पर औसत स्कोर 348

यह भी पढ़ें: बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंची श्रीलंका, अब इस टीम से होगी टक्कर

Tagged:

shubman gill team india Shai Hope west indies cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com