IPL के बाद अब इस टी20 लीग का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानिए क्या है वजह
Table of Contents
पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाड़ियों को IPL में BCCI ने बैन कर रखा है। इस लीग के पहले सीजन में तमाम टॉप के पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अलग-अलग टीमों में शामिल होकर अपनी चमक बिखेरी थी। राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने में सोहैल तनवीर का बहुत ही अहम योगदान रहा था। हालांकि, जब मुंबई में आतंकी हमला हुआ तो फिर सबकुछ बदल गया।
भारत में पाकिस्तानियों के प्रति गुस्सा बढ़ गया और सरकार ने भी कई कड़े कदम उठाए। वहीं, BCCI ने पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से बैन का दिया, जो अभी तक जारी है। हालांकि, अन्य लीग में पाकिस्तानी प्लेयर्स को खेलने का मौका मिलता है लेकिन अब एक और टी20 लीग में शायद ये खिलाड़ी नजर न आएं।
IPL के बाद, इस टी20 लीग में भी Pakistan के खिलाड़ी नहीं आएंगे नजर?
आईपीएल में BCCI ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर रोक लगा रखी है लेकिन इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ही खिलाड़ियों को खेलने से रोकने का काम किया है। दरअसल, अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की फिर से शुरुआत होने जा रही है। इस बार नया सीजन साल के अंत में होने वाला है।
इसमें शामिल कुछ टीमों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से संपर्क किया था लेकिन अब पाकिस्तान (Pakistan) सरकार ने PCB को आदेश दिया है कि इस लीग के खिलाड़ियों को NOC न दी जाए।
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में हिस्सा नहीं लेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

दरअसल, पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। इसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि पाकिस्तान सरकार ने PCB को साफ़ कहा है कि वे खिलाड़ियों को इस लीग में खेलने की अनुमति न दें।
PSL 2026 से अफगानी खिलाड़ियों ने भी अपना नाम वापस लिया था। इसी वजह से ऐसा किया जा रहा है या फिर दोनों देशों के बीच रिश्तों के खराब होने के कारण ये फैसला किया गया है। इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है लेकिन आने वाले समय में पूरी तस्वीर साफ़ होने की उम्मीद है।
एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान की टी20 टीम जापान के नागोया में हो रहे मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। इसमें उसने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान को क्वार्टर फाइनल में सीधे एंट्री मिली थी लेकिन हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द हो गया और रैंकिंग के आधार पर उसने अंतिम-4 में अपनी जगह बना ली। अब पाक टीम 1 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम पर गिरी गाज, इस बड़े टूर्नामेंट से होना पड़ा बाहर?