कौन हैं लक्ष्य रायचंदानी? ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की कुटाई कर मचाया बवाल, दोहरा शतक ठोक रचा इतिहास
Table of Contents
इन दिनों भारत की सीनियर से लेकर जूनियर तक सभी टीमें खेलने में व्यस्त हैं। टीम इंडिया घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी कर रही है। इनके बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वहीं, टी20I टीम जापान में एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए गई है, जिसमें बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई, क्योंकि क्वार्टर फाइनल मैच रद्द हो गया था।
इंडिया ए भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने में बिजी है। वहीं, बात अगर जूनियर टीम की करें तो ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेलने में व्यस्त है। दोनों के बीच हाल ही में तीन यूथ ODI मैचों की सीरीज खेली गई और अब दो यूथ टेस्ट मैच होने हैं। पहला यूथ टेस्ट राजकोट में खेला जा रहा है, जिसमें भारत के लक्ष्य रायचंदानी (Lakshya Raichandani) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा और अपने नाम ऐतिहासिक उपलब्धि कर ली।
Lakshya Raichandani ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की निकाली हेकड़ी, ठोके 240 रन

निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लक्ष्य रायचंदनी (Lakshya Raichandani) ने इंडिया अंडर-19 की पहली पारी में जमकर धमाल मचाया। उन्होंने तीसरे यूथ वनडे में नाबाद रहकर शतक जड़ा था और अपनी अच्छी फॉर्म को रेड बॉल में भी जारी रखा। लक्ष्य ने 281 गेंदों में 85.40 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 24 चौके और चार छक्के भी जड़े।
पारी की शुरुआत से ही लक्ष्य रायचंदानी (Lakshya Raichandani) कमाल की बल्लेबाजी करते नजर आए और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खुद पर हावी नहीं होने दिया।। रायचंदानी ने पहले 50 रन पूरे किए, फिर 100 का आंकड़ा पार किया। इसके बाद 150 और 200 रन भी पूरे किए। हालांकि, 250 के स्कोर से चूक गए लेकिन दोहरे शतक की मदद से इतिहास रच दिया।
डबल सेंचुरी की बदौलत किया ये बड़ा कारनामा
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ दोहरा शतक जड़ते ही लक्ष्य रायचंदानी (Lakshya Raichandani) ने एक बहुत बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वे यूथ टेस्ट में दो दोहरे शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस पारी से पहले उन्होंने श्रीलंका दौरे पर श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ गाले में 207 रनों की पारी खेली थी। इस तरह अब उनके नाम यूथ टेस्ट में दो डबल सेंचुरी हो गई हैं।
कौन हैं लक्ष्य रायचंदानी?
17 साल के लक्ष्य रायचंदानी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं और ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी कर लेते हैं। उन्होंने पिछले साल अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट में वे उत्तराखंड की तरफ से खेलते हैं। उन्हें उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक माना जाता है और अभी तक लक्ष्य ने साबित भी किया है कि वे आने वाले समय में बड़े खिलाड़ी बनने की काबिलियत रखते हैं।
यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने की तारीख हुई तय, इस दिन करेगी ICC ऐलान
Tagged:
india under 19 team Australia U19 Team Lakshya Raichandani