गॉल टेस्ट से बाहर हुआ दिग्गज, अचानक बिगड़ी तबियत, सीधे पहुंचा अस्पताल
Published - 17 Aug 2026, 08:46 AM | Updated - 17 Aug 2026, 10:28 AM
Table of Contents
गॉल में भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. 15 अगस्त से जारी इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम के गेंदबाजों पर जमकर कहर बरपाया. लेकिन मैच के दूसरे दिन एक चौंकाने वाली घटना देखने को मिली. भिड़ंत (IND vs SL) के दौरान दिग्गज की तबीयत अचानक बिगड़ जाने की वजह से उसे सीधा अस्पताल में पहुंचाना पड़ा.
IND vs SL: गॉल टेस्ट से बाहर हुआ दिग्गज

गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. मुकाबले में मैदान पर अंपायरिंग कर रहे ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी और आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर रॉड टकर की तबीयत अचानक खराब हो गई थी.
इसकी वजह उन्हें तीसरे और आखिरी सेशन में मैदान से बाहर रहना पड़ा. उनकी गैरमौजूदगी में श्रीलंका के रिजर्व अंपायर रवींद्र विमलासिरी ने अंपायरिंग का जिम्मा संभाला औऱ बांग्लादेश के अंपायर शरफुद्दौला के साथ तीसरे सत्र में अंपायर की भूमिका निभाई.
रॉड टकर की होती है अनुभवी अंपायरों में गिनती
रॉड टकर की फिटनेस को लेकर कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. अभी यह साफ़ नहीं है कि उनकी तबीयत के साथ असल में क्या हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और कोई गंभीर बात नहीं है. अगर मैच के अधिकारियों पर नजर डाली जाए तो पाकिस्तान के अहसन रजा टीवी अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं.
जबकि जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी की रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. बता दें कि 61 वर्षीय रॉड टकर की गिनती इंटरनेशनल क्रिकेट जगत के सबसे सम्मानित और अनुभवी अंपायरों में होती है. अंपायरिंग की दुनिया की कदम रखने से पहले वह एक क्रिकेटर रह चुके हैं.
भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कहर
गॉले टेस्ट (IND vs SL) में भारतीय टीम की पहली पारी की बात की जाए तो इसमें बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खूब रन बटोरे. केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के अधर्शतक और देवदत्त पाडिक्कल के शतक की बदौलत भारत स्कोरबोर्ड पर 462 रन लगाने में कामयाब हुआ.
इन तीनों खिलाड़ियों के बल्ले से क्रमशः 82 रन, 51 रन और 167 रन निकले. जबकि यशस्वी जायसवाल ने 32 रन और ऋषभ पंत ने 39 रन का योगदान दिया. कप्तान शुभमन गिल 16 रन, रविंद्र जडेजा 13 रन, मानव सुथार 24 रन, मोहम्मद सिराज 11 रन, कुलदीप यादव 13 रन और प्रसिद्ध कृष्ण 2 रन बना पाए.
एशियन गेम्स में कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, वैभव, अभिषेक, ईशान, अय्यर, तिलक.....
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर