एशियन गेम्स में कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, वैभव, अभिषेक, ईशान, अय्यर, तिलक.....

Published - 16 Aug 2026, 04:03 PM | Updated - 16 Aug 2026, 04:39 PM

India 5

India's predicted playing XI: भारत की टीम श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रही है। इस सीरीज के बीच फैंस के बीच 20वें एशियन गेम्स को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है, जो 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित होंगे।

इस बहु-खेल इवेंट में क्रिकेट भी शामिल है। पुरुष टीमों के बीच टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होनी है। वहीं, मेडल मैच 3 अक्टूबर को होंगे। भारत (India) की पुरुष टीम भी इसमें हिस्सा लेगी। पिछली बार टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस बार भी उसकी नजर स्वर्ण पदक पर होगी।

क्वार्टरफाइनल से India करेगा अपने अभियान की शुरुआत

India 6

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 टीमों को जगह मिली है। इनमें से भारत (India), पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है। इसका मतलब है कि ये टीमें पहले राउंड में खेलती नहीं नजर आएंगी। इस राउंड में सिर्फ मेजबान जापान, अफगानिस्तान, हांगकांग, मलेशिया, नेपाल और ओमान ही हिस्सा लेंगे। इसके बाद टॉप-2 को आगे जाने का मौका मिलेगा।

भारत (India) को अपना क्वार्टरफाइनल मैच 28 सितंबर को खेलना है। इसके बाद, 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। वहीं, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल और ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच होगा।

एशियन गेम्स 2026 के लिए ऐसा है भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

एशियन गेम्स 2026 में कुछ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

भारत के स्क्वाड में हो सकता है बदलाव

एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा 6 जून को की गई थी। उस समय हालात कुछ और थे और कई खिलाड़ियों का फॉर्म अच्छा था। हालांकि, आयरलैंड-इंग्लैंड और जिम्बाब्वे सीरीज के बाद तस्वीर बदल गई है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह चोटों से रिकवर हो रहे हैं।

इसके अलावा एशियन गेम्स के दौरान ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज भी होनी है। इसी वजह से कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी दुविधा की स्थिति होगी। वहीं, कुछ अन्य खिलाड़ी भी इसी मुश्किल का सामना करेंगे। इन्हीं सब वजहों से माना जा रहा है कि भारत के स्क्वाड में एशियन गेम्स के लिए कुछ बदलाव हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 23 तारीख को मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मुकाबला

Tagged:

ISHAN KISHAN team india shreyas iyer jasprit bumrah Asian Games 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com