23 तारीख को मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मुकाबला
Published - 16 Aug 2026, 10:27 AM | Updated - 16 Aug 2026, 11:18 AM
Table of Contents
भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी के दिलों में जगह बनाई है. वहीं, अब वह घरेलू क्रिकेट में भी बड़ी जिम्मेदारी लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हाल ही में क्रिकेट बोर्ड ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को एक अहम पद पर नियुक्त किया है, जिसके बाद सबकी नजरें उन पर ही टिकी होगी. तो आइए जानते हैं कि क्रिकेट प्रेमी ये मुकाबले कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?
23 तारीख को मैदान पर उतरेंगे Vaibhav Sooryavanshi

भारत में घरेलू क्रिकेट का रोमांच दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के साथ शुरू होने वाला है. 23 अगस्त से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा, जिसमें कई भारतीय खिलाड़ी शिरकत करेंगे. वहीं, उभरते भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को दिलीप ट्रॉफी के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. चयनकर्ताओं ने ईस्ट जॉन टीम के लिए उपकप्तान नियुक्त किया है.
15 साल की उम्र में उप-कप्तान के तौर पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की नियुक्ति सभी के लिए चर्चा का विषय बन गई है. क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने अभिमन्यु ईश्वरन, मोहम्मद शामी, मुकेश कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर वैभव सूर्यवंशी को वाइस-कैप्टन बनाया है. जबकि ईस्ट जॉन टीम की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी.
कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Duleep Trophy 2026-27 LIVE?
दिलीप ट्रॉफी 2026-27 (Duleep Trophy 2026-27) की लाइव स्ट्रीमिंग की बात की जाए तो यह जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. जबकि टीवी पर मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) चैनलों पर किया जाना है. वहीं, दिलीप ट्रॉफी 2026-27 (Duleep Trophy 2026-27) का आगाज 23 अगस्त से होगा. टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों की मेजबानी की जिम्मेदारी बेंगलुरु में स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को सौंपी गई है.
इन दोनों टीमों ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालिफ़ाई
दिलीप ट्रॉफी 2026-27 (Duleep Trophy 2026-27) नॉकआउट (सिंगल-एलिमिनेशन) फॉर्मेट में किया जाएगा. पिछले सीजन की विजेता सेंट्रल जॉन और उपविजेता साउथ जॉन टीम को सीधा सेमीफाइनल के लिए एंट्री मिल गई है. पहले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम 30 अगस्त को सेंट्रल जॉन के खिलाफ पहला सेमीफाइनल खेलेगी. जबकि दूसरा सेमीफाइनल साउथ जोन और दूसरा क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीम के बीच होगा.
Duleep Trophy 2026-27 का शेड्यूल
| मैच | टीमें | तारीख | समय (IST) | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| पहला क्वार्टर फाइनल | ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन | 23 अगस्त – 26 अगस्त | सुबह 9:30 बजे | COE ग्राउंड 2, बेंगलुरु |
| दूसरा क्वार्टर फाइनल | नॉर्थ जोन बनाम वेस्ट जोन | 23 अगस्त – 26 अगस्त | सुबह 9:30 बजे | COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु |
| पहला सेमीफाइनल | सेंट्रल जोन बनाम (पहला QF विजेता) | 30 अगस्त – 2 सितंबर | सुबह 9:30 बजे | COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु |
| दूसरा सेमीफाइनल | साउथ जोन बनाम (दूसरा QF विजेता) | 30 अगस्त – 2 सितंबर | सुबह 9:30 बजे | COE ग्राउंड 2, बेंगलुरु |
| फाइनल मैच | सेमीफाइनल 1 विजेता बनाम सेमीफाइनल 2 विजेता | 6 सितंबर – 10 सितंबर | सुबह 9:30 बजे | COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु |
Duleep Trophy 2026-27 के लिए ईस्ट जोन की टीम
ईशान किशन (कप्तान), Vaibhav Sooryavanshi (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदिप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सुरज सिंधु जैसवाल, मोहम्मद शामी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिक्जर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास, अभिजीत सरकार।
अजीत अगरकर हटे तो कौन बनेगा नया चीफ सलेक्टर? VVS लक्ष्मण के बाद शामिल हुआ इन 2 दिग्गजों का नाम
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर