श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेलने से पहले इस टीम के साथ मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां होगा ये मुकाबला
Published - 30 Jul 2026, 08:57 AM | Updated - 30 Jul 2026, 11:20 AM
Table of Contents
भारतीय टीम ने श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां तेज कर ली है. 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस अहम सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक टीम के साथ चार दिवसीय मैच खेलना है, जिसमें टेस्ट टीम के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी अपनी काबिलियत साबित करते दिखाई देंगे. वहीं, टीम मैनेजमेंट के पास श्रीलंका सीरीज (IND vs SL) के लिए प्लेइंग इलेवन तय करने और खिलाड़ियों की फॉर्म को परखने का अवसर होगा.
IND vs SL: टेस्ट सीरीज से पहले भारत को करना है इस टीम का सामना

भारत को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज (IND vs SL) खेलने से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक चार दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा लेना है. 7 अगस्त से कोलंबो के एनसीसी (Nondescripts Cricket Club) में दोनों टीमों का आमना-सामना होगा.
कप्तान शुभमन गिल और टीम मैनेजमेंट के पास 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए दमदार और मजबूत टीम तैयार करने का यह सुनहारा अवसर होगा. ऐसे में खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहेंगे.
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, जानें अब IPL भी खेलेंगे या नहीं
टेस्ट टीम में हुए बदलाव
श्रीलंका के लिए चुनी गई टीम इंडिया में काफी बदलाव देखने को मिले हैं. गुरनूर बरार और सारांश जैन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. जबकि वॉशिंगटन सुंदर को इंजरी की वजह से बाहर होना पड़ा. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन के खेलने पर अभी भी संशय बना हुआ है. ये दोनों ही खिलाड़ी पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में उनकी मौजूदगी फिटनेस पर निर्भर करेगी. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही ये खिलाड़ी सीरीज में हिस्सा ले पाएंगे.
ये खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू
गौरतलब है कि अगर जसप्रीत बुमराह सीरीज़ के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उनकी जगह गुरनूर बरार को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. हाल ही में वनडे डेब्यू कर उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी अजमा सकती है. अपनी सटीक और धारधार गेंदबाजी के दम पर वह जसप्रीत बुमराह का बेस्ट रिप्लेसमेंट बन सकते हैं.
IND vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल [कप्तान], केएल राहुल [उप-कप्तान], यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का हुआ ऐलान, वैभव-ईशान-शमी जैसे खिलाड़ियों को मौका
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर