पटना में बीच सड़क पर लोगों से पिट चुका ये स्टार क्रिकेटर अब ODI में टीम इंडिया से करेगा डेब्यू
Published - 12 Jun 2021, 02:11 PM
Table of Contents
सीनियर टीम की गैरमौजूदगी में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया (IND vs SL) का ऐलान किया जा चुका है. इस टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में सौंपी गई है. उनकी अगुवाई वाली इस टीम में सबसे ज्यादा युवा क्रिकेटरों पर जोर दिया गया है. खासकर कई नए चेहरों को भी मौका दिया है, जिन्होंने इस साल आईपीएल 2021 के जरिए शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा था. हम उस खिलाड़ी के बारे में आपके बताने जा रहे हैं, जो बीच सड़क पर पिट चुका है. लेकिन, अब अंतर्राष्ट्रीय टीम के खिलाफ वनडे में डेब्यू करेगा.
वनडे टीम में पहली बार इस युवा क्रिकेटर को मिला मौका
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/photo_2021-06-12_19-08-13.jpg)
भारत-श्रीलंका (IND vs SL) को एक-दूसरे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब एक साथ भारत की दो टीमें अलग-अलग देशों का दौरा कर रही हैं. शिखर धवन के नेतृत्व में होने वाले इस दौरे पर झारखंड के एक युवा क्रिकेटर को भी टीम इंडिया में दिया गया है.
झारखंड के नाम से तो आप समझ ही गए होंगे कि, हम ईशान किशन (Ishan Kishan) की बात करेंगे. जिन्हें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज मे जगह दी गई थी. डेब्यू करते ही पहले मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी ठोकी थी. लेकिन, ये पहली बार है जब उन्हें वनडे टीम के लिए चुना गया है.
5 साल पहले बीच सड़क पर होना पड़ा था भीड़ के गुस्से का शिकार
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/photo_2021-06-12_19-07-49.jpg)
ईशान किशन (Ishan Kishan)घरेलू क्रिकेट में झारखंड की तरफ से रणजी टीम में भी खेलते हैं. ऐसे में अब जब उनका सलेक्शन भारत की तरफ से श्रीलंका दौरे (IND vs SL) पर हुआ है, तो खिलाड़ी से जुड़ी एक घटना काफी तेजी से चर्चाओं में आ गई है. जिसे लोग बार-बार याद कर रहे हैं. ये घटना 5 साल पुरानी है. जब पटना की बीच सड़क पर लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा था.
जी हां आपको एक स्टार खिलाड़ी के बारे में ऐसी बात सुनकर भले ही अजीब लग रहा होगा. लेकिन ये बात सच है कि, उन्हें भड़की भीड़ ने जमकर धुना था. ये पूरा मामला साल 2016 का है. उस वक्त ईशान काफी ज्यादा युवा थे. यानी सिर्फ 17 साल के थे. उस वक्त वो अपनी कार से पटना पहुंचे हुए थे. गलती से उन्होंने अपनी कार से एक ऑटो वाले को टक्कर मार दी थी.
लोगों ने ईशान की कर दी थी पिटाई
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/photo_2021-06-12_19-07-57.jpg)
इस घटना के बाद सड़क पर गुस्साए लोगों ने ना आव देखा और ना ताव देखा. उन्होंने बीच सड़क पर ही खिलाड़ी को पीट दिया था. यहां तक कि वहां पर मौजूद लोगों का गुस्सा इस कदर सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ था कि, उन्होंने ईशान किशन के कपड़े तक फाड़ दिए थे. ये पूरा मामाला पुलिस तक पहुंच गया था. हालांकि जाहिर सी बात है कि, इस घटना को वो याद नहीं करना चाहेंगे. इस सयम उनका पूरा फोकस भारत-श्रीलंका (IND vs SL) के बीच होने वाली सीरीज पर होगा.