CSK के खिलाफ मैच के लिए हार्दिक पांड्या करेंगें बड़ा बदलाव! 30 लाख के इस खिलाड़ी को दे सकते हैं प्लेइंग इलेवन में मौका

Published - 01 May 2026, 08:38 AM | Updated - 01 May 2026, 08:41 AM

CSK

CSK: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बुधवार रात खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई ने रयान रिकेल्टन की 123 रन की नाबाद तूफानी पारी की बदौलत 5 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

हालांकि, इतना बड़ा लक्ष्य भी मुंबई के गेंदबाज़ नहीं बचा सके और हैदराबाद ने 8 गेंद शेष रहते ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में अपनी छठी हार झेलनी पड़ी है, जिससे टीम की प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो गई है।

अब मुंबई का अगला मुकाबला 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक, चेन्नई) में खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले से पहले कप्तान हार्दिक पांड्या टीम में बड़ा बदलाव कर सकते हैं और 30 लाख रुपये वाले इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं।

CSK के खिलाफ कप्तान पांड्या इस खिलाड़ी को दे सकते हैं मौका

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या बड़ा बदलाव कर सकते हैं। पिछले मैच में खराब गेंदबाज़ी के कारण टीम को हार झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद अब टीम मैनेजमेंट नए विकल्प तलाश रहा है।

ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या 30 लाख रुपये में खरीदे गए युवा तेज़ गेंदबाज़ कृष भगत को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं। कृष भगत अपनी गति और स्विंग के लिए जाने जाते हैं और नई गेंद से बल्लेबाज़ों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं।

मुंबई इंडियंस को इस समय पावरप्ले में विकेट लेने वाले गेंदबाज़ की सख्त जरूरत है, और भगत इस भूमिका में फिट बैठ सकते हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है, तो यह उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होगा, वहीं टीम को भी उनसे बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी।

आईपीएल 2026 में कृष भगत का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में कृष भगत को अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, और उन्होंने खेले गए दो मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं किया है। हालांकि, उनके आंकड़े भले ही ज्यादा प्रभावशाली न दिखें, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी में काबिलियत साफ नजर आई है।

कृष भगत ने अपनी लाइन-लेंथ और कंट्रोल से बल्लेबाज़ों को बांधे रखा है और कई मौकों पर रन गति पर लगाम लगाने का काम किया है। वह नई गेंद से अच्छी स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं, जो टीम के लिए सकारात्मक संकेत है। ऐसे में भले ही विकेट कॉलम खाली हो, लेकिन उनका प्रदर्शन पूरी तरह साधारण नहीं कहा जा सकता।

पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दी थी मात

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में चेन्नई ने एकतरफा अंदाज़ में जीत दर्ज की थी। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर सिमट गई। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने यह मुकाबला 103 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

इस करारी हार ने मुंबई की कमजोरियों को उजागर कर दिया था, खासकर बल्लेबाज़ी और मिडिल ऑर्डर पूरी तरह नाकाम रहा। अब 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मुंबई इस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

ये भी पढ़े : क्रिकेट के इतिहास में हुआ अजूबा, इस बल्लेबाज ने उड़ाई गेंदबाजों के खिल्ली, 3 ओवर में शतक जड़ रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tagged:

hardik pandya chennai super kings cricket news CSK vs MI IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com