बेहद रोमांटिक है ये भारतीय खिलाड़ी, रात 2 बजे गर्लफ्रेंड से मिलने 300 किमी. का सफर तय कर पहुंचे थे घर
Published - 05 Jun 2021, 02:57 PM
Table of Contents
टीम इंडिया के कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो अपने खेल प्रदर्शन में आक्रामकता के चलते लगातार चर्चाओं में रहे है. लेकिन, कुछ खिलाड़ी आज भी अपने शांत स्वभाव के लिए लोगों के बीच मशहूर हैं. हम बात करने जा रहे हैं टेस्ट टीम के मौजूदा बल्लेबाज हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) की, जो देखने में काफी शांत किस्म के शख्स लगते हैं, जो वाकई में हैं भी,.. लेकिन, प्यार के मामले में वो काफी खुले विचार के लगते हैं. इससे संबंधित मुद्दों पर कई बार वो अपनी राय भी रख चुके हैं. इस खास रिपोर्ट में हम आपको उनकी दिलचस्प लवस्टोरी के बारे में बताएंगे. जिसके बारे में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए थे.
अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं भारतीय खिलाड़ी
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/photo_2021-06-05_19-28-57.jpg)
जी हां अपनी पत्नी प्रीति से, अपने प्यार का इजहार करने के लिए उन्होंने उस पैंतरे को आजमाया,...जो प्यार की राह में उन्हें सही लगा. आपको जानकर हैरानी होगी कि, एक आम शख्स की तरह उन्होंने भी प्रीति से हामी भरवाने के लिए कई उपाय किए. लॉन्ग ड्राइव कर 2 बजे उनके घर का दरवाजा खटखटाने से लेकर उन्हें स्पेशल प्रपोजल देने तक, क्रिकेटर ने प्रीति को मनाने के लिए सारी तरकीबें आजमाई.
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/photo_2021-06-05_19-36-46.jpg)
साल 2019 में हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) और प्रीति ने एक दूसरे से 9 मई को शादी कर ली थी. दोनों ही शख्सियत अलग-अलग फील्ड से ताल्लुक रखती हैं. एक क्रिकेट की दुनिया में नाम बना चुका है, तो दूसरी फैशन डिजायनर है. कहते हैं कि, काफी लंबे वक्त तक प्रीति को डेट करने के बाद क्रिकेटर ने उन्हें कैंडल लाइट डिनर पर शादी के लिए प्रपोज किया था. इस प्रपोजल को सुनने के बाद प्रीति मना नहीं कर सकीं और उन्होंने शादी के लिए हां कह दिया था.
300 किलोमीटर गाड़ी चलाकर रात में प्रीति से मिलने पहुंचे थे क्रिकेटर
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/photo_2021-06-05_19-29-20.jpg)
टेस्ट क्रिकेटर प्यार के मामले में और खिलाडियों से दो कदम आगे ही हैं. वो प्रीति को कितना प्यार करते हैं, उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, एक बार तकरीबन 300 किलोमीटर गाड़ी चलाकर रात के लगभग दो बजे वो प्रीति के घर इडली सांभर और बिरयानी लेकर पहुंच गए थे. उनकी लवस्टोरी के किस्से लोगों के बीच काफी चर्चित हैं. इस बार में खुद हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) और उनके दोस्त ने क्रिकबज के शो स्पाइसी पिच पर बताया था.
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/photo_2021-06-05_19-28-41.jpg)
भारतीय क्रिकेटर के दोस्त श्री ललित ने बताया था, "शादी से पहले प्रीति हैदराबाद से बहुत दूर वारंगल में रहती थीं. जो तकरीबन 300 किलोमीटर दूर है. ये उससे मिलने गाड़ी चलाकर गया. जब इसने मुझसे ये बात कही तब रात के तकरीबन 1:30 या 2 बज रहे थे. मेरे एक हाथ में बिरयानी की प्लेट थी और दूसरे हाथ में सांभर-चावल की प्लेट. मैंने मना किया लेकिन इसने कहा कि मुझे जाना है. तो मैं दोनों प्लेट हाथ में लेकर चल दिया और ये गाड़ी चला रहा था."
पत्नी के प्यार में ऐसा काम भी कर चुका है टेस्ट क्रिकेटर
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/photo_2021-06-05_19-36-00.jpg)
इसके बाद हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने बात को पूरा करते हुए बताया कि, "हम जब वहां (प्रीति के घर) पहुंचे तो देखा, गेट बंद था. मैंने उसे फोन किया लेकिन वो नीचे नहीं आ सकती थी. तो मैं निराश हो गया." इस बीच अचानक से उनके दोस्त ने जवाब देते हुे कहा कि, "इसने उस दौरान दिवार फांद ली थी." लेकिन, क्रिकेटर ने हंसते हुए कहा कि ये सच नहीं है. जबकि दोस्त ने कहा कि, ये बात सच है.
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/photo_2021-06-05_19-29-00.jpg)
बता दें कि, हनुमा विहारी और प्रीति की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी. शुरू में दोनों एक-दूसरे से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे. लेकिन, समय के साथ धीरे-धीरे बातचीत होने लगी थी. दोनों ने एक-दूसरे को 7 साल तक डेट किया. इसके बाद भारतीय क्रिकेटर ने प्रीति को प्रपोज करने का मौका नहीं छोड़ा. घर वालों को मानने के बाद आखिर में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.
Tagged:
हनुमा विहारी