ग्रांट फ्लावर की बढ़ी मुश्किलें, संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद श्रीलंका बोर्ड करेगा जांच, जानिए वजह

Published - 14 Jul 2021, 02:56 PM

grant flower-SL board

श्रीलंका टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर (Grant Flower) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके कारण सीरीज की डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है. लेकिन, उनकी मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद वो इस वायरस की चपेट में आए थे. इसी बीच उन्हें लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है. क्या है पूरी खबर, जानिए इस रिपोर्ट के जरिए...

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ग्रांट फ्लावर (Grant Flower) की बढ़ी मुश्किलें

grant flower

मीडिया खबरों की माने तो अब बल्लेबाजी कोच के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच की जाएगी. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket Board) इस मामले की पूरी तह तक पहुंचना चाहती है कि, जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पहली बार में वायरस की चपेट में कैसे आ गए और क्या उन्होंने इंग्लैंड में किसी भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था. इस पूरे केस का पता उनके क्वारंटाइन पीरियड के समाप्त होने के बाद लगाया जाएगा.

दरअसल इंलैंड से लौटे श्रीलंका टीम के किसी भी खिलाड़ी को घर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी. सभी को कोलंबो के होटल में रखा गया था. विदेशी दौरे से वापस आने के 3 दिन बाद ही ग्रांट फ्लावर (Grant Flower) इस महामारी से संक्रमित पाए गए थे. इससे संबंधित पूरी जानकारी श्रीलंकाई टीम के मेडिकल स्टाफ के एक सदस्य ने दी है.

बल्लेबाजी कोच को लेकर होगी जांच

'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' से बात करते हुए मेडिकल स्टाफ के एक सदस्य ने बताया कि, "हमें यह पता लगाना होगा कि वो कैसे इस महामारी की चपेट में आए और वो किस तरह के वायरस से संक्रमित पाए गए हैं." फिलहाल अभी सिर्फ ग्रांट फ्लावर (Grant Flower) और डाटा एनालिस्ट जीटी निरोशन की ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. इसके अलावा बाकी किसी भी स्फाट मेंबर या फिर क्रिकेटर संक्रमित नहीं हुआ है.

हालांकि इन दोनों सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंग्लैंड दौरे से लौटे खिलाड़ियों को एक और आरटीपीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा. हाल ही में BCCI ने खुद इस खबर की पुष्टि की थी कि श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के शिविर में कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद लिमिटेड ओवर की सीरीज की डेट को आगे के लिए टाल दिया गया है.

इंट्रा स्क्वाड मैच में जमकर पसीने बहा रही टीम इंडिया

फिलहाल सीरीज को रद्द करने का फैसला नहीं किया गया है. ऐसे में इस श्रृंखला क शुरूआत 13 जुलाई के बजाय 18 जुलाई से होगी. शिखर धवन के नेतृत्व में टीम इंडिया श्रृलंका के खिलाफ भिड़ने से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच में जमकर पसीने बहा रहा है. ऐसे में दोनों के बीच भिड़ंत काफी रोमांचक होने वाली है.

Tagged:

भारत बनाम श्रीलंका टी20 वनडे सीरीज शिखर धवन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका क्रिकेट टीम ग्रांट फ्लावर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com