CSK फैंस के लिए खुशखबरी! 14 अंक के साथ भी बना सकती है प्लेऑफ में जगह, अच्छे NRR की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Published - 19 May 2026, 02:07 PM | Updated - 19 May 2026, 02:12 PM

CSK

CSK: आईपीएल 2026 का 63वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते SRH की टीम ने 5 विकेट के अंतर से जीत लिया और साथ ही पॉइंट्स टेबल पर 2 अंक अर्जित कर कुल 18 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ़ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया. वहीं दूसरी तरफ CSK की प्लेऑफ़ की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टॉप-4 में क्वालीफाई नहीं कर पाएगी.

अब भी एक समीकरण ऐसा बन रहा है, जिसके चलते धोनी की टीम CSK का प्लेऑफ़ में पहुंचने का सपना पूरा हो सकता है, तो चलिए आपकों वो गणित समझाते हैं, जिसके चलते चेन्नई अब भी टॉप-4 में अपनी जगह बना लें.

CSK को सबसे पहले जीतना होगा अपना अंतिम मुकाबला

CSK

अगर चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ़ में पहुंचना है, तो सबसे पहले उसे अपने अंतिम मुकाबले में किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करनी होगी. इस टीम को अपना अंतिम मुकाबला 21 मई को गुजरात के खिलाफ खेलना है. अगर उस मुकाबले में CSK को जीत मिलती है, तो उसके पॉइंट्स टेबल पर कुल 14 अंक हो जाएंगे.

वर्तमान समय में इस टीम के पास 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के साथ कुल 12 अंक है. हालांकि अगर CSK अपने अंतिम मैच में जीत दर्ज भी करती है, तब भी उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.

CSK को करनी होगी RR-PBKS-KKR-DC के हार की दुआ

चेन्नई सुपर किंग्स को अगर प्लेऑफ़ में पहुंचना है, तो उसे अपनी अंतिम मैच में जीत के साथ RR-PBKS-KKR-DC के हार की दुआ भी करनी होगी. दरअसल, राजस्थान को अपने अंतिम दोनों मुकाबले मुंबई और लखनऊ से हार मिलती है, तो वह 12 अंक तक ही सिमट कर रह जाएगी. वहीं पंजाब की टीम भी अपने अंतिम मुकाबले में LSG से हार जाती है, तो वह भी सिर्फ 13 अंक तक रह जाएगी.

वहीं KKR अगर मुंबई से हार जाती है और DC से जीत जाती है, तो ऐसे में कोलकाता सिर्फ 13 अंक और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 अंक तक ही रह जाएगी.

Ishan Kishan ने जीत के बाद CSK फैंस को चिढ़ाया, सभी मर्यादा लांघते हुए बोले 'चलो निकलो यहां से…’

14 अंको के साथ NRR की भी नहीं पड़ेगी जरुरत

जो समीकरण हमने आपकों बताया, उससे साफ़ जाहिर है कि CSK 14 अंको के साथ प्लेऑफ़ में आसानी से बिना किसी नेट रन रेट के पहुंच जाएगी. दरअसल, हमारे द्वारा बताए गए समीकरण में साफ़ है कि राजस्थान 12, पंजाब 13, दिल्ली 12 और KKR 13 अंक तक ही पहुंच पाएगी और चेन्नई की टीम टॉप-4 में क्वालीफाई कर जाएगी.

हालांकि यह सभी नतीजे धोनी की टीम के पक्ष में जाना थोड़ा मुश्किल रहेगा, लेकिन अगर परिणाम कुछ ऐसे ही सामने आएंगे, तो निश्चित रूप से यह चेन्नई फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी.

अफगानिस्तान और श्रीलंका खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान-उपकप्तान फाइनल, Rishabh Pant का कटा पत्ता

Tagged:

csk IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com