गौतम गंभीर की पॉलिटिक्स ने खत्म किया इस स्टार का ODI करियर, अब शायद ही दोबारा मिले टीम इंडिया में मौका

Published - 22 Jul 2026, 03:39 PM | Updated - 22 Jul 2026, 04:14 PM

Gautam Gambhir 8

Gautam Gambhir's politics likely end this players ODI career: पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने जब से टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला है, तब से सभी फैसलों में उनकी छाप देखने को मिलती है। गंभीर ने स्टार कल्चर पर लगाम लगाते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों पर लगाम लगाई और खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें रिटायरमेंट लेने पर मजबूर भी किया।

वहीं, कई युवा खिलाड़ियों के लिए मसीहा बने, क्योंकि उनके कारण ही इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कार्यकाल को दो साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा नहीं रखा है या साफ़ कहें कि उनसे जब काम निकल गया तो उन्हें बाहर कर दिया। ऐसा ही एक दिग्गज के साथ हुआ है, जिसका वनडे करियर गंभीर के कारण समाप्त माना जा रहा है।

Gautam Gambhir के इस खिलाड़ी का ODI करियर लगभग किया खत्म

आप लोगों के मन में सवाल आ रहा होगा कि ऐसा कौन सा खिलाड़ी है, जिसका वनडे करियर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की वजह से खत्म होने की कगार पर है तो यहां मोहम्मद शमी की बात हो रही है। जी हां, शमी को राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में खूब तवज्जो मिली और इस गेंदबाज ने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर खूब तारीफ हासिल की।

हालांकि, गंभीर ने उन पर कुछ खास भरोसा नहीं दिखाया। शमी लगातार घरेलू क्रिकेट खेलते रहे और आईपीएल में भी हिस्सा लिया लेकिन हेड कोच ने उन्हें पिछले एक साल में तवज्जो नहीं दी है।

गंभीर की कोचिंग में मोहम्मद शमी ने खेल हैं सिर्फ 9 मैच

Gautam Gambhir Ends Mohammed Shami ODI Career

भारत के कोच पद का कार्यकाल गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने 2024 में संभाला था। हालांकि, गंभीर के शुरुआती कार्यकाल में मोहम्मद शमी कुछ महीने तक चोटिल थे लेकिन फिर जब वो फिट होकर घरेलू क्रिकेट में वापसी करने में कामयाब रहे, तब उनका चयन टीम इंडिया में नहीं किया गया। 2024 में में निराशा झेलने के बाद, 2025 की शुरुआत में शमी की वापसी टी20 और वनडे टीम में हुई।

इस दौरान शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लिया। इसके बाद, उनका चयन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हुआ। उन्होंने टूर्नामेंट में 9 विकेट लिए और इस दौरान एक मैच में 5 विकेट भी झटके। हालांकि, यही शमी का आखिरी टूर्नामेंट साबित हुआ और तब से उन्हें किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए नहीं मौका मिला है। वनडे करियर के साथ-साथ अन्य फॉर्मेट में भी उनका भविष्य सही नहीं लग रहा।

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी शमी योजनाओं का हिस्सा नहीं

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2027 के लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अभी से खिलाड़ियों का आजमाना शुरू कर दिया है लेकिन मोहम्मद शमी को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। कई युवा तेज गेंदबाजों को मौके दिए जा रहे हैं लेकिन अनुभवी शमी को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी वजह से लगता है कि वो वर्ल्ड कप के लिए योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं और उनका वनडे करियर अब खत्म है।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 के लिए तय हुई टॉप 8 टीमें, 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Tagged:

team india Gautam Gambhir Mohammed Shami
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com