अजीत अगरकर की छुट्टी तय, रोहित शर्मा का खास यार बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर

Published - 22 Jul 2026, 04:18 PM | Updated - 22 Jul 2026, 04:45 PM

Ajit Agarkar 2

Rohit Sharma's close friend likely to replace Ajit Agarkar: पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर मौजूदा समय में भारत की पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति के चीफ सेलेक्टर हैं। अगरकर के कार्यकाल को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान उनकी सिलेक्शन कमिटी द्वारा चुनी गई टीमों ने 2 आईसीसी ट्रॉफी भी जीतने में सफलता हासिल की। शुरुआत में अगरकर की काफी ज्यादा तारीफ हुई, क्योंकि नतीजे पक्ष में आ रहे थे।

हालांकि, टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम की किरकिरी जारी रही। इसके बाद, रोहित शर्मा और विराट कोहली को टेस्ट से रिटायरमेंट लेना पड़ा। अब अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले इन दोनों पर तलवार लटकाए हुए हैं। वहीं, रोहित को तो वनडे से भी विदाई दिलाने की तैयारी में हैं। इस बीच अगरकर के लिए खतरे की घंटी बज गई है, क्योंकि अब वो शायद एक या दो महीने के लिए ही अपने पद पर रह सकते हैं।

चीफ सेलेक्टर के पद के पद पर तीन साल से Ajit Agarkar कार्यरत

Ajit Agarkar 3

BCCI ने अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को जुलाई, 2023 में दो साल के लिए भारत की मेंस क्रिकेट टीम का चीफ सेलेक्टर बनाया था। इसके बाद, अच्छे प्रदर्शन के कारण बोर्ड ने अगरकर को एक साल का एक्सटेंशन दिया, जिसके कारण अगरकर अभी भी पद पर तैनात हैं। इस तरह उनके कार्यकाल को लगभग तीन साल से ज्यादा समय हो गया है।

अब अगरकर की जल्द छुट्टी होने की संभावना

कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने अपने कार्यकाल को 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ाने के लिए आग्रह किया है, जिसे बोर्ड मान लेगा, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन अब ट्विस्ट आ गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI की तरफ से अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाने के संबंध में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है। इसी वजह से भारत के श्रीलंका दौरे के बाद, अगरकर की विदाई हो सकती है।

रोहित शर्मा के दोस्त को अजीत अगरकर की जगह मिल सकता है मौका

अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को हटाया जाता है तो फिर उनकी जगह लेने के दावेदारों में सबसे आगे पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा हैं, जो मौजूदा समय में अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के सदस्य भी हैं। ओझा को रोहित शर्मा का दोस्त भी माना जाता है। अगर उनकी एंट्री मुख्य चयनकर्ता के रूप में होती है, तो फिर रोहित के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप की राह आसान मानी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे में रिंकू ने बल्ले से किया कमाल, तो भारत की टी20 टीम से हमेशा के लिए बाहर हो जाएगा यह खिलाड़ी

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com