दुनिया का वो गेंदबाज...जिसके नाम हैं 4000 से ज्यादा विकेट, 9 दशक बाद भी रिकॉर्ड है अटूट

Published - 09 Sep 2026, 09:50 AM | Updated - 09 Sep 2026, 04:24 PM

Wilfred Rhodes

क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रनों, छक्के-चौकों और शतकों तक ही सीमित नहीं है. इस खेल की नींव उन्होंने गेंदबाजों ने भी रखी है, जिन्होंने कई सालों तक अपनी फिरकी और सटीक गेंदों से बल्लेबाजों पर कहर बरपाया. इन गेंदबाज अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट में गेंदबाजी का वर्चस्व बनाए रखा और कई बड़े रिकॉर्ड कायम किए.

इस बीच एक ऐसा भी खूंखार बॉलर भी उभर कर सामने आया, जिसने 4 हजार से भी ज्यादा विकेट झटक क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनाहरे अक्षरों में लिख दिया. करीब नौ दशत बीत जाने के बाद भी इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ सका. आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि आखिर कौन है यह दिग्गज गेंदबाज....

Wilfred Rhodes के नाम हैं 4000 से ज्यादा विकेट

Wilfred Rhodes
Wilfred Rhodes

हम जिस गेंदबाज की बात कर रहे हैं, वो इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विलफ्रेड रोड्स (Wilfred Rhodes) हैं. टेस्ट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में धमाकेदार प्रदर्शन कर वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. क्रिकेट के इन दोनों ही प्रारूपों में उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन का लोहा मनवाया. इस बीच विलफ्रेड रोड्य ने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया, जो अब तक अटूट है. पिछले नौ दशक में कोई भी गेंदबाज इस खास उपलब्धि की बराबरी नहीं कर सका है.

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने जीता दिल, देश के खातिर खेलने के लिए छोड़ा BBL के करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट

खेले 1110 फर्स्ट क्लास मैच

1898 से 1930 तक यानी 32 वर्षों तक क्रिकेट के मैदान को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले विलफ्रेड रोड्स (Wilfred Rhodes) ने कुल 1110 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जो अपने आप में किसी बड़े रिकॉर्ड से कम नहीं है. इन मुकाबलों में उन्होंने 185742 गेंद डालीं और 70322 रन खर्च करते हुए कुल 4204 सफलताएं हासिल की. इस दौरान उनका औसत 16.72 का रहा. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विल्फ़्रेड रोड्स के इन आँकड़ों की बराबरी करना अब भी नामुमकिन लगता है। उन्होंने यूरोपियन्स (भारत) क्रिकेट टीम, महाराजा ऑफ़ पटियाला XI क्रिकेट टीम और यॉर्कशायर क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व भी किया.

1899 में किया इंग्लैंड के लिए डेब्यू

विलफ्रेड रोड्स (Wilfred Rhodes) ने जून 1899 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. अपनी टीम के लिए वह 58 टेस्ट मैच खेल पाए, जिसमे उनके बल्ले से 2325 रन निकले। जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 127 विकेट चटकाई. इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 1534 पारियों में उनके नाम 39969 रन दर्ज हैं, जिसमें 58 शतक और 197 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, इंग्लैंड की ओर से वह 98 पारियों में 2 शतक और 11 अर्धशतक ही जड़ सके.

WTC फाइनल में अब सिर्फ इस समीकरण से पहुंच सकता है भारत, बचे 7 में से इतनी जीत बेहद जरूरी

Tagged:

England Cricket Team Wilfred Rhodes
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com