वसीम अकरम बोले 'मैं पाकिस्तान क्रिकेट की हेल्प नहीं करूंगा....', खुद बताई दिलचस्प वजह

Published - 09 Sep 2026, 01:03 PM | Updated - 09 Sep 2026, 01:26 PM

Pakistan 6

इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले दो मुकाबलों में हार के कारण पाकिस्तान (Pakistan) के हाथ से सीरीज निकल चुकी है। हालांकि, सीरीज हार से ज्यादा कुछ अन्य चीजों की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले कई सीनियर खिलाड़ियों समेत 7 प्लेयर्स को ड्रॉप कर दिया और उनकी जगह नए खिलाड़ियों को शामिल किया। वहीं, चयन समिति को भी मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक़ के चयन को लेकर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।

पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट में मची उथल-पुथल और टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए फैंस पूर्व खिलाड़ियों से मदद की अनुरोध कर रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम ने मदद से इनकार कर दिया है और इसके पीछे उन्होंने खास वजह का भी जिक्र किया है।

इस कारण से अकरम ने Pakistan टीम की मदद करने से किया मना

Pakistan 7

वसीम अकरम का दर्जा पाकिस्तान क्रिकेट में काफी सम्मानित है। उन्होंने काफी समय तक खेला और टीम के साथ करीब से जुड़े भी रहे हैं। इसी वजह से पाकिस्तानी फैंस उनसे देश में क्रिकेट के स्टैंडर्ड को सुधारने का कई बार अनुरोध कर चुके हैं लेकिन अब अकरम ने साफ़ कर दिया है कि समस्या अब बड़ी हो चुकी है और उनके अकेले से नहीं समाधान निकलेगा।

“पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ नहीं बचा है”, वसीम अकरम का बड़ा बयान

द एथलेटिक के अनुसार, वसीम अकरम ने कहा,

"मुझसे अक्सर पूछा जाता है, 'क्या आप पाकिस्तान क्रिकेट की मदद के लिए कुछ कर सकते हैं?' लेकिन समस्याएं बहुत गहरी हैं। यहां सिर्फ टॉप खिलाड़ी हैं, और कुछ नहीं है। उनके नीचे कोई सिस्टम नहीं है। पिछले कुछ सालों में घरेलू फर्स्ट-क्लास स्ट्रक्चर में बहुत उतार-चढ़ाव रहा है और इसमें कोई निरंतरता या सब्र नहीं है। इसका असर फैंस पर भी पड़ता है। वे टीम को हारते हुए देखते हैं और वे भी सब कुछ खत्म कर देना चाहते हैं। हमने ऐसा कई बार किया है और अब असल में कुछ बचा नहीं है।"

9 सितंबर से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हिस्सा लेगा पाकिस्तान

इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान (Pakistan) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। पहले टेस्ट में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हार मिली थी। वहीं, दूसरे टेस्ट में 194 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा और सीरीज भी हाथ से निकल गई।

अब आज से बर्मिंघम में तीसरा और अंतिम मैच शुरू होना है। इस मैच में पाकिस्तान (Pakistan) पर अच्छे प्रदर्शन का काफी ज्यादा दबाव होगा, क्योंकि हार मिली तो फिर 3-0 से सूपड़ा साफ़ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2027 की नीलामी में हाई डिमांड में रहेंगे ये 3 खिलाड़ी, इनकी बोली जा सकती हैं 30 करोड़ पार

Tagged:

Pakistan Cricket Team Wasim Akaram babar azam
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com