मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने जीता दिल, देश के खातिर खेलने के लिए छोड़ा BBL के करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट
Table of Contents
Mumbai Indians player rejects BBL contract: कुछ सालों से फ्रेंचाइजी क्रिकेट का चलन काफी बढ़ गया है। इसकी बड़ी वजह आईपीएल, बिग बैश लीग, एसए20 समेत अन्य देशों में होने वाली लीग हैं। काफी सारे खिलाड़ी इन लीगों में खेलने के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना लेते हैं। कुछ ने तो संन्यास भी लिया। वहीं, कई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिए।
इन सभी के विपरीत मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने दिल जीतने वाला काम किया है। MI के प्लेयर ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग टी20 में खेलने से इनकार कर दिया। इसकी वजह से उसे करोड़ों का नुकसान हो सकता है, इसके बावजूद उसने अपनी राष्ट्रीय टीम को प्राथमिकता दी है।
MI के इस खिलाड़ी ने ठुकराया BBL का ऑफर

मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में तमाम स्टार प्लेयर हैं। इनमें न्यूजीलैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर का भी शामिल हैं। आईपीएल 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में सैंटनर को मुंबई की टीम ने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा था लेकिन वे बीच सीजन से ही इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। उनके पास गेंद और बल्ले दोनों से ही मैच जिताने की काबिलियत है।
इसी वजह से सैंटनर जैसे खिलाड़ी की डिमांड हर एक लीग में रहती है। यही कारण है कि उन्हें बिग बैश लीग के आगामी सीजन के लिए भी ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया।
इस वजह से सैंटनर ने BBL में नहीं खेलने का किया फैसला
न्यूजीलैंड हेराल्ड से बात करते हुए मिचेल सैंटनर ने BBL का ऑफर अस्वीकार करने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने कहा,
"सच कहूं तो ऑफर अच्छा था। उन्हें पता था कि कॉन्ट्रैक्ट और उससे जुड़ी बाकी चीजों को देखते हुए, मेरे लिए इस पर विचार करने के लिए ऑफ़र का अच्छा होना जरूरी था। मैंने इस बारे में सोचा जरूर था, लेकिन आगे आने वाले मैचों को देखते हुए, भले ही मैं टेस्ट क्रिकेट के सभी मैच न खेलूं, फिर भी मुझे लगता है कि मेरे लिए इसमें एक भूमिका है।"
सैंटनर के बयान से साफ़ है कि वे इंटरनेशनल क्रिकेट पर ध्यान लगाना चाहते हैं और इसके लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट वाली कुछ लीग को स्किप करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
12 दिसंबर से होगा BBL के नए सीजन का आगाज, चेन्नई में पहला मुकाबला
BBL के आगामी सीजन की शुरुआत 12 दिसंबर से होगी और यह 26 जनवरी तक चलेगा। इस बार लीग का पहला मैच भारत में आयोजित होगा। इसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम को वेन्यू के रूप में चुना है। इसके बाद के सभी मैच ऑस्ट्रेलिया में ही होंगे।
यह भी पढ़ें: वसीम अकरम बोले 'मैं पाकिस्तान क्रिकेट की हेल्प नहीं करूंगा....', खुद बताई दिलचस्प वजह