IND vs ENG: 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया 14 सदस्यीय टीम का ऐलान

Published - 21 Mar 2021, 11:34 AM

IND vs ENG: 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया 14 सदस्यीय टीम का ऐलान

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है और अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वाड में 14 सदस्य हैं, लेकिन जानकर आपको हैरानी होगी की तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम स्क्वाड में शामिल नहीं है।

ODI सीरीज के लिए हुआ इंग्लैंड टीम का ऐलान

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए 14 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है। इस स्क्वाड में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल नहीं है। तो वहीं लाइम लिविंगस्टोन को वनडे टीम से कॉल-अप मिला है। वहीं इंग्लैंड की कोर टीम वैसी है और अब टीम के साथ जुड़ेंगे अनुभवी स्पिनर मोईन अली, जिन्होंने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खेमे को मजबूती दी थी।

यहां देखें ODI सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम करन, टॉम करन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले और मार्क वुड।

टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंग्टन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर।

3 मैचों का शेड्यूल

ODI

23 मार्च से शुरु हो रही ODI सीरीज के सभी मुकाबले बंद दरवाजों के पीछे पुणे में खेले जाएंगे।

पहला वनडे मैच - 23 मार्च (मंगलवार)- पुणे में दोपहर 1:30 बजे से

दूसरा वनडे मैच - 26 मार्च (शुक्रवार)- पुणे में दोपहर 1:30 बजे से

तीसरा वनडे मैच - 28 मार्च (रविवार)- पुणे में दोपहर 1:30 बजे से

Tagged:

टीम इंडिया इंग्लैंड क्रिकेट टीम' भारत बनाम इंग्लैंड
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com