बारिश से प्रभावित तीसरे दिन के खेल में शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड की पकड़ मजबूत
भारतीय और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में जब इंग्लैंड की लड़कियों ने पहली पारी में 396 रन बनाए। तब उन्हें लग रहा था कि यह मैच वो बहुत ही आसानी से जीत जाएंगी, लेकिन पहले बारिश और फिर भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज और जुझारू खिलाड़ी शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के कारण उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया।
ब्रिस्टल में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड टीम ने भारत को फॉलोऑन तक खिलवा दिया। लेकिन, डेब्यू टेस्ट में की दोनों पारियों में Shafali Verma ने पचासा जड़ दिया। इससे इंग्लैंड की टीम को और झटका लगा है। आपको बता दें कि एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में पचास से ज्यादा रन बनाने वाली शेफाली विश्व की चौथी और पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
Shafali Verma के पचासे के बावजूद पहली पारी में पिछड़ी इंडिया
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/Screenshot-2021-06-17T221309.710.png)
इंग्लैंड की टीम द्वारा पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 396 रन पर पहली पारी घोषित करने के बाद स्मृति मंधाना के 78 और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के 96 रनों की पारी के दम पर भारतीय टीम कल तक बनाए गए 5 विकेट पर 187 के स्कोर से आगे खेलते हुए कुल 231 रनों पर ही सिमट गई। जिससे वो इंग्लैंड के स्कोर से 165 रन पीछे ही रह गई। इंडिया की पहली पारी में इंग्लैंड स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने चार विकेट झटक लिए साथ ही कप्तान हीथर नाईट ने भी दो विकेट अपने नाम किए।
ऐसे में जब भारतीय टीम फॉलोऑन खेलने उतरी तब इंग्लैंड ने उम्मीद की होगी कि वो जल्द ही भारतीय पारी को समेट लेंगे। लेकिन, इस बार भी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने अपना खूंटा गाड़ कर रख दिया। वो 55 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरी पारी में स्मृति मंधाना को सिर्फ 8 रन पर कैथरीन ब्रंट ने स्लिप में कैच करवा दिया। तीसरे दिन खेल की दखलंदाजी होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए थे।
इंग्लैंड ने बनाया सर्वोच्च स्कोर
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/47li8lh8_heather-knight-instagram_625x300_09_June_21-e1624042960997.jpg)
ब्रिस्टल के मैदान पर चल रहे इकलौते टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए इंग्लिश महिलाओं ने 9 विकेट के नुकसान पर 396 रन पर पारी घोषित की थी। यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। इंग्लैंड की इस पारी में सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट की 66, कप्तान हीदर नाइट (95) और सोफिया डंकले की नाबाद 74 रनों की पारी शामिल रही. इंग्लैंड की टीम ने इतने रन बनाने के लिए 121 ओवरों तक बल्लेबाजी की थी।
पहले रनों का पहाड़ बनाया और फिर भारतीय पारी को जल्दी समेत भी दिया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने अपनी हर प्रतिभा का परिचय दिया। भारत ने पहले स्मृति और Shafali Verma के अर्धशतकों की मदद से काफी हद तक लड़ने की कोशिश की। इसके बाद निचले क्रम में दीप्ति शर्मा ने नाबाद 29 रन बनाकर जरूर कुछ संघर्ष किया। लेकिन, सोफी एक्लेस्टोन के 88 रन पर चार विकेट झटकने से वो भी कुछ खास नहीं कर सकीं।