ENG vs NZ 1st Test Preview: जानें पहले टेस्ट की पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

Published - 02 Jun 2026, 01:10 PM

ENG vs NZ 1st Test
ENG vs NZ 1st Test 2026

ENG vs NZ 1st Test 2026: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 4 जून से लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा इंग्लैंड टीम ने अपना पिछला टेस्ट मैच एशेज 2025-26 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड टीम इस श्रृंखला में सिर्फ 1 मैच ही जीत पाई थी।

हालांकि, घरेलू परिस्थितियों में टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम को अपने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उनके मार्गदर्शन में इंग्लैंड ने अब तक अपने घर में कोई टेस्ट श्रृंखला नहीं गंवाई है।

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम ने टेस्ट फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला जीतने के बाद न्यूजीलैंड टीम ने हाल ही में आयरलैंड को टेस्ट मैच में 79 रन से हराया है। केन विलियमसन और मिशेल सेंटनर की वापसी से न्यूजीलैंड टीम को काफी मजबूती मिली है। गौरतलब है कि इन दोनों के बीच 2021 में टेस्ट श्रृंखला खेली गई थी जिसमें न्यूजीलैंड टीम 1-0 से विजेता रही थी। इस श्रृंखला में भी वह अपना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमें इस श्रृंखला की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

ENG vs NZ 1st Test मैच डीटेल्स

ENG vs NZ 1st Test पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट

ENG vs NZ 1st Test
लॉर्ड्स, लंदन

लंदन मौसम अपडेट:

लॉर्ड्स, लंदन में खेले जाने वाले पहले Test के दौरान हल्की बारिश की संभावना है। इस मैच के दौरान तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 91% रहने की उम्मीद है।

लॉर्ड्स, लंदन पिच रिपोर्ट:

ENG vs NZ पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक 40 मैच (Men’s TEST) खेले जा चुके हैं जिसमें पिच संतुलित नजर आई है।

ENG vs NZ 1st Test लॉर्ड्स, लंदन स्टेडियम स्टेटस

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 55%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत18%
पहली पारी का औसत स्कोर 335
दूसरी पारी का औसत स्कोर 301
तीसरी पारी का औसत स्कोर277
चौथी पारी का औसत स्कोर155
उच्चतम स्कोर 593-8 RSA vs ENG
न्यूनतम स्कोर 12-0 IRE vs ENG

ENG vs NZ 1st Test संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल/जेम्स रेव, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जोश टंग, ओली रॉबिन्सन।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स/हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन/ब्लेयर टिकनर, विल ओ'रूर्के।

ENG vs NZ 1st Test टॉप पिक्स

खिलाड़ी रोलहालिया प्रदर्शन
जो रूटबल्लेबाज44(52), 64(101), 33(57)
बेन डकेटबल्लेबाज203(311), 42(59), 77(88)
केन विलियमसनबल्लेबाज36(70), 31(60), 40(37)
रचिन रवींद्रऑलराउंडर121(194), 46(23), 72(106)
मैट हेनरीगेंदबाज3-43, 1-29, 5-40

ENG vs NZ 1st Test में विशेषज्ञ की राय

ENG vs NZ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा। इसके अलावा इंग्लैंड का रिकॉर्ड लॉर्ड्स, लंदन ग्राउंड पर अच्छा रहा है। बेन स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड आगे नज़र आ रही है। हालांकि केन विलियमसन और मिशेल सेंटनर की वापसी से न्यूजीलैंड को मजबूती मिलेगी और वह अच्छी टक्कर देने की की क्षमता रखती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

eng vs nz England Cricket Team New Zealand cricket team England vs New Zealand
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

ENG vs NZ पहला टेस्ट लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Sports TEN Network, Sony LIV एप पर उपलब्ध रहेगी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com