ऑली रोबिनसन के बाद अब मॉर्गन और बटलर पर ECB ने बैठाई जाँच, भारतीयों पर की थी टिप्पणी

Published - 09 Jun 2021, 01:20 PM

ECB

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ डेब्यू करने वाले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन के 8 साल पुराने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन कर दिया गया है। इसके बाद एक और खिलाड़ी पर ECB जांच कर रही है, लेकिन अभी उसका नाम सामने नहीं आया है। अब इयोन मोर्गन और जोस बटलर के पुराने पोस्ट सामने आ गए हैं, जिसमें उन्होंने भारतीय लोगों का मजाक बनाया था और इसपर बवाल मच गया है।

मोर्गन - बटलर उड़ा चुके हैं भारतीयों का मजाक

ECB

इयोन मॉर्गन और जोस बटलर पर कथित रूप से भारतीय लोगों की इंग्लिश का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया जा रहा है। Telegraph.co.uk की एक रिपोर्ट के अनुसार, इयोन मोर्गन और जोस बटलर ने 'सर' शब्द का इस्तेमाल करके भारतीयों का मजाक उड़ाया था। आप ऊपर दिए ट्वीट में ये देख भी सकते हैं। बटलर के पुराने ट्वीट को देखें तो इस बात की पुष्टि होती है कि उन्होंने 'सर' शब्द का इस्तेमाल किया और भारतीयों का मजाक उड़ाने के लिए टूटी-फूटी अंग्रेजी लिखी। ये बात साल 2018 की है। जब मोर्गन ने बटलर को बधाई देते हुए भी 'सर' शब्द का इस्तेमाल किया।

बटलर ने उस दिन राजस्थान रॉयल्स के लिए 53 गेंदों में नाबाद 94 रन की पारी खेली थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के वर्तमान मुख्य कोच ब्रैंडन मैक्कुलम ने भी मॉर्गन के ट्वीट पर रिएक्ट किया था और कथित तौर पर भारतीयों का मजाक उड़ाया। मॉर्गन ने ट्विटर पर बटलर की तारीफ करते हुए टूटी-फूटी अंग्रेजी में लिखा था, 'बटलर सर, यू प्ले वेरी गुड ओपनिंग बैटिंग।'

आईपीएल का हिस्सा हैं दोनों इंग्लिश खिलाड़ी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सीमित ओवर टीम के कप्तान इयोन मोर्गन व जोस बटलर दोनों ही आईपीएल खेलते हैं। बटलर राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं, तो वहीं मोर्गन, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं। हालांकि अब वह IPL 2021 के यूएई लेग में शायद ही हिस्सा ले सकें, क्योंकि इंग्लैंड एंड वेल्स (ECB) ने अपने खिलाड़ियों को वहां भेजने से इनकार कर दिया है।

इयोन मोर्गन व जोस बटलर के इस तरह के पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है और अब यदि मामला बढ़ता है, तो यकीनन ECB को मामले को संज्ञान में लेना होगा।

यहां देखें बटलर के कमेंट

ECB

Tagged:

आईपीएल इयोन मोर्गन जोस बटलर कोरोना वायरस इंग्लैंड
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com