IPL 2026 में चमकने के बावजूद नहीं होगी इन 4 खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी! इनकी उम्र बनी बाधा

Published - 11 May 2026, 01:48 PM | Updated - 11 May 2026, 02:11 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी धमाकेदार रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनको टीम इंडिया में मौका मिलना काफी मुश्किल लग रहा है। यहां तक की इस सीजन चार ऐसे खिलाड़ी भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, जो कि भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण इनपर चयनकर्ता भरोसा नहीं जताने वाले हैं। चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं कि कौन हैं ये चार खिलाड़ी, जिन्होंने टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने वाला है।

भुवनेश्वर कुमार की वापसी मुश्किल

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के प्रदर्शन के आधार पर क्रिकेट प्रशंसक भुवनेश्वर कुमार को दोबारा टी20 टीम में वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उम्र की बाधा के कारण शायद ही चयनकर्ता उनको दोबारा टीम इंडिया में वापसी का मौका दे।

मौजूदा सीजन में 36 वर्षींय भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 पारियों में सर्वाधिक 21 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप को जीतने की दौड़ में सबसे आगे हैं। साथ ही उनका इकॉनमी रेट 7.46 का है, जो कि और भी खतरनाक गेंदबाज बना देता है।

IPL 2026: केएल राहुल को नहीं देंगे चांस

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपना अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था। इसके बाद दोबारा उनको इस प्रारूप में चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया है।

हालांकि आईपीएल 2026 (IPL 2026) में 34 वर्षींय केएल राहुल 11 पारियों में 180 के दमदार स्ट्राइर रेट से 468 रन ठोक चुके हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।

साथ ही इस सीजन (IPL 2026) उन्होने 152 रन की नाबाद पारी भी खेली थी, जो कि उनके दमदार फॉर्म को दर्शाता है। लेकिन इसके बावजूद चयन समिति केएल को दोबारा टी20 में वापसी का मौका शायद नहीं देगी।

मोहम्मद सिराज का शानदार फॉर्म जारी

भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईपीएल 2026 (IPL 2026) में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सिराज ने इस सीजन 11 पारियों में 12 बल्लेबाजों का शिकार किया है तो 8.56 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं।

मौजूदा सीजन की पिचों को देखते हुए यह प्रदर्शन काफी अच्छा माना जा सकता है, लेकिन इसके बावजूद भी अजीत अगरकर एंड कंपनी सिराज को दोबारा टी20 टीम में वापसी का मौका नहीं देने वाली है। हालांकि, सिराज ने भारत के लिए टी20 विश्व कप 2026 में खेला था, लेकिन वह मैनेजमेंट की पहली पसंद बिल्कुल भी नहीं थे।

RCB के इन 4 खिलाड़ियों की Team India में वापसी तय! IPL 2026 में किये धमाकों का अब मिलेगा इनाम

क्रुणाल पंड्या को नहीं मिले पर्याप्त मौके

क्रुणाल पंड्या को एक समय भारत का स्टार ऑलराउंडर माना जाता था जो कि बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में आकर आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते थे। लेकिन इस खिलाड़ी को 2021 के बाद से टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला है।

खास बात ये है कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) में इस खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 11 पारियों में 10 विकेट लिए हैं, जिसमें इकॉनमी रेट 8.70 का है तो बल्ले से 6 पारियों में 141 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

खास बात ये है कि क्रुणाल ने ये सारे रन मुश्किल परिस्थितियों में आकर बनाए हैं। हालांकि, इस प्रदर्शन के बावजूद क्रुणाल को टीम इंडिया में मौका मिलना काफी मुश्किल है, क्योंकि पंड्या फिलहाल 35 वर्ष के हैं और इस उम्र में वापसी करना काफी मुश्किल है।

GT vs SRH Today Match Prediction, Match 56- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com