DC vs PBKS, MATCH REPORT: 6 विकेट से पंजाब को हराकर दिल्ली ने दर्ज की टूर्नामेंट में दूसरी जीत

Published - 18 Apr 2021, 05:49 PM

DC

आईपीएल 2021 का ग्यारहवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जहां, दोनों ही टीमें जीत के लिए जी जान से खेलती नजर आईं। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 196 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया और6 विकेट से जीत दर्ज की।

DC ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग

DC

आईपीएल 2021 के सुपर संडे में दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। आईपीएल के जन्मदिन पर सभी को उम्मीद होगी की धमाकेदार मैच खेला जाए। दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आए। जहां, सिक्का उछला, तो गिरा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ।

कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया है। मुंबई के मैदान पर दोनों ही टीमों के बल्ले से आपको आतिशी बल्लेबाजी देखने को मिलने वाली है, क्योंकि इन दोनों ही टीमों में मौजूद हैं विस्फोटक बल्लेबाज।

पंजाब किंग्स ने दिया 196 रनों का लक्ष्य

DC

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने आज बेहतरीन शुरुआत की। केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। लुकमान मेरिवाला की गेंद पर शिखर धवन ने कैच लेकर मयंक अग्रवाल को 69 रनों पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

हालांकि इसके बाद दूसरी विकेट गिरने में ज्यादा देर नहीं लगी और केएल राहुल 51 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरा विकेट क्रिस गेल के रूप में गिरा, जो सिर्फ 11 रन ही बना सके। अगला विकेट निकोलस पूरन के रूप में गिरा, जो 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दीपक हुड्डा (22*) और शाहरुख खान (15*) रन के साथ पंजाब को 195 के स्कोर तक पहुंचाने में मददगार रहे। मगर आखिर में जिस तरह से शाहरुख ने 5 गेंदों पर तूफानी पारी खेली, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ रही।

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आवेश खान, कगिसो रबाडा, लुकमान मेरिवाला और क्रिस वोक्स 1-1 विकेट निकालने में सफल रहे।

दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीता मैच

DC

पंजाब किंग्स के दिए 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने पारी की अच्छी शुरुआत की। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़ लिए थे कि तभी 17 गेंद पर 32 रन पर खेल रहे शॉ अर्शदीप सिंह की गेंद पर क्रिस गेल ने कैच पकड़कर इस साझेदारी को यहीं रोक दिया।

इसके बाद मैदान पर आए स्टीव स्मिथ, जो इस साल पहला मैच खेल रहे थे वह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। मगर टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन क्रीज पर डटे हुए थे और ऐसा लग रहा था कि वह आज शतक बना ही लेंगे की तभी झे रिचर्डसन की एक गेंद पर धवन बीट हुए और बोल्ड हो गए। धवन ने 49 गेंद पर 2 छक्कों और 13 चौकों के साथ 92 रन बनाकर मानो दिल्ली को जीत के मुहाने पर छोड़ कर गए। इसके बाद पारी को ऋषभ पंत व मार्कस स्टोइनिस आगे बढ़ा रहे थे, तभी झे रिचर्ड्सन ने पंत को 15 रन पर चलता कर दिया। आखिर में ललित यादव और मार्कस स्टोइनिस ने दिल्ली के लिए विनिंग रन बनाए।

इस तरह दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। ये दिल्ली कैपिटल्स की इस टूर्नामेंट की दूसरी जीत है। पंजाब की तरफ से झे रिचर्ड्सन, अर्शदीप सिंह, रिले मेरेडिथ 1 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

यहां देखें पूरा स्कोरकार्ड

dc

DC

Tagged:

आईपीएल 2021 दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com