CSK vs MI Video: Kartik Sharma का कोल्ड सेलिब्रेशन वायरल, मुंबई के खिलाफ फिफ्टी लगाने के बाद कुछ इस तरह मनाया जश्न, देखें वीडियो
Published - 03 May 2026, 05:03 AM | Updated - 03 May 2026, 05:12 AM
Table of Contents
आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत में कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) और ऋतुराज गायकवाड़ की पारियों ने अहम भूमिका निभाई है।
इस हार से मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह अब लगभग खत्म हो गई है। चेपॉक के मैदान पर मिली इस हार ने 5 बार की चैंपियन मुंबई को टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ा कर दिया है। इस जीत के बाद सीएसके के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) ने अपनी पहली फिफ्टी का जश्न कुछ इस प्रकार मनाया है।
Kartik Sharma का शानदार कोल्ड सेलिब्रेशन

CSK vs MI मैच में कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) ने धमाकेदार हाफ सेंचुरी लगाई है, जिसके बाद 20 साल के इस युवा खिलाड़ी ने जबरदस्त तरीके से जश्न मनाया है। उन्होंने फिफ्टी लगाने के बाद अपने बल्ले को एके-47 के स्टाइल में पकड़कर स्टैंड्स की ओर दिखाते हुए जश्न मनाया।
मुंबई इंडियंस पर मिली धमाकेदार जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अब पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) ने इस पारी में 40 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के लगाए।
कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) के साथ बल्लेबाजी कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने भी इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस पारी के दौरान सीएसके कप्तान ने 48 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की सातवीं हार
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। पॉइंट्स टेबल में मुंबई की स्थिति बेहद खराब है। 9 मैचों में यह मुंबई की 7वीं हार है और वे अब महज 4 अंकों के साथ 9वें स्थान पर बने हुए हैं।
मुंबई का नेट रन रेट -0.803 भी बेहद खराब है, जिसके चलते उनका अंतिम चार में पहुंचना अब लगभग असंभव नजर आ रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम लय पकड़ने में पूरी तरह नाकाम रही है। आज के मैच में भी नमन धीर के 57 रनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सका।
पंजाब किंग्स अभी भी टॉप पर बरकरार
आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर मजबूती से जमी हुई है। उनके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद का नंबर आता है, जिनके 12-12 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स भी 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।
चेन्नई की जीत और कार्तिक शर्मा के शानदार प्रदर्शन ने मिड-टेबल की जंग को रोमांचक बना दिया है। अब दिल्ली, गुजरात और चेन्नई के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
सीएसके वर्तमान में 9 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर कायम है। वहीं मुंबई इंडियंस 9 मैच में 2 जीत के साथ 4 अंक हासिल कर 9वें स्थान पर है।
कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) अगर इसी तरह अच्छे फोर्म में चलते रहे तो सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह आसान हो जाएगी क्योंकि टीम के पास मीडिल ऑर्जर में रन बनाने वाले बेहतर बल्लेबाज का विकल्प खुला रहेगा।
CSK MOVES TO NO.6 IN THE POINTS TABLE. 💛
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 2, 2026
- An ice cold celebration by Kartik Sharma. 🔫 pic.twitter.com/FLS1joWy4M
Tagged:
CSK vs MI IPL 2026 Kartik Sharma KARTIK SHARMA COLD CELEBRATIONऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर