IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के फॉर्म का कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने बताया राज

Published - 22 Apr 2021, 02:33 PM

आकाश चोपड़ा ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर की टिप्पणी, बताया अगले सीजन रहेंगे की नहीं कप्तान

आईपीएल 2020 के निराशाजनक सीजन के बाद इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शानदार शुरुआत की है। जिस लय में टीम आगे बढ़ रही है, उसे देखकर सभी फैंस काफी खुश हैं। वहीं अब सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि इस सीजन टीम में प्रमुख खिलाड़ियों के जुड़ने से टीम में ये बदलाव आया है। बता दें, सीएसके तीन मैच जीत दर्ज कर चुकी है।

उम्मीद से बेहतर किया प्रदर्शन

CSK

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अब तक 4 में से 3 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है। जिस तरह से चेन्नई खेल रही है, वह अपनी पुरानी लय में लौट चुकी है। इसी तरह से लगातार यदि टीम जीत दर्ज करती रही, तो वह यकीनन प्ले ऑफ में जरुर शामिल हो सकेगी। स्टीफन फ्लेमिंग ने सीएसके की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,

''तीन में से तीन मैच में जीत दर्ज करना उम्मीद से अधिक है। हम पांच में से तीन मैच में जीत की उम्मीद कर रहे थे। यदि हम अगले दो मैचों में भी जीत हासिल करते हैं तो अच्छा होगा।''

बल्लेबाजी पर है गर्व

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस सीजन में लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर रही है। मोईन अली को ऊपर प्रमोट किया जा रहा है और वह टीम मैनेजमेंट के इस भरोसे को बरकरार रखने में कामयाब हुए हैं। फ्लेमिंग ने आगे कहा,

"हम विशेषकर जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उस पर हमें गर्व है। हम इस विभाग में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सैम करन ने अपनी पिछले साल वाली फार्म बरकरार रखी है जबकि आफ स्पिन आलराउंडर मोईन अली ने तीसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है। हमने कुछ नए खिलाड़ियों को टीम से जोड़ा जिन्होंने अंतर पैदा किया लेकिन रवैये में बदलाव मुख्य कारक है। मुझे लगता है कि इन दोनों से अंतर पैदा हुआ।"

25 को बैंगलोर से भिड़ेगी CSK

csk

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस वक्त 6 अंकों के साथ अंक तालिका में नंबर-1 पर है। अब चेन्नई का अगला मुकाबला विजय रथ पर सवार रॉयल चैलेंजर्स के साथ 25 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच यकीनन बहुत ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि ये टॉप टीमों के बीच होने वाला मुकाबला होने वाला है।

Tagged:

आईपीएल 2021 चेन्नई सुपर किंग्स स्टीफन फ्लेमिंग
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com