CSK ने IPL 2026 के बीच 32 वर्षीय खिलाड़ी को किया शामिल, इस तारीख को करेंगे जॉइन

Published - 23 Apr 2026, 04:22 PM | Updated - 23 Apr 2026, 04:23 PM

CSK

IPL 2026 के रोमांचक सीजन के बीच CSK टीम के इनसाईड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है।

युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर होने के बाद, टीम मैनेजमेंट ने एक 32 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। यह खिलाड़ी अब जल्द ही चेन्नई के पीले रंग में नजर आएंगे और टीम की गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करेंगे।

आयुष म्हात्रे की चोट ने बढ़ाई CSK की चिंता

AKASH MADHWAL JOINED CHENNAI SUPER KINGS

IPL 2026 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए मिली-जुली रही है, लेकिन आयुष म्हात्रे की चोट ने टीम को तगड़ा झटका दिया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे शानदार फॉर्म में थे और इस सीजन में दो अर्धशतक भी जड़ चुके थे।

हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 18 अप्रैल को खेले गए मैच में रन दौड़ते समय उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लग गई। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें ठीक होने में 6 से 12 हफ्ते का समय लगेगा, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

हर मैच से पहले ये एक काम करते हैं वैभव सूर्यवंशी, फिर लगाते हैं खूब चौका-छ्क्का

आकाश मधवाल की हुई टीम में एंट्री

आयुष म्हात्रे के बाहर होने के बाद CSK ने अनुभवी तेज गेंदबाज आकाश मधवाल पर भरोसा जताया है। मधवाल को उनके डेथ ओवर्स में शानदार यॉर्कर फेंकने की काबिलियत के लिए जाना जाता है।

मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने एक ही मैच में 5 रन देकर 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया था। अब मधवाल महेंद्र सिंह धोनी और रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में चेन्नई के लिए अपना दम दिखाते नजर आएंगे।

पाकिस्तान ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में करवाई थू-थू, ड्रग लेने के चक्कर में 32 वर्षीय खिलाड़ी पर लगा बैन

इस तारीख को टीम के साथ जुड़ेंगे आकाश मधवाल

आकाश मधवाल को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आ गई है कि वह 23 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ जाएंगे। मधवाल को 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया है।

मधवाल का टीम में आना CSK के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि टीम इस वक्त अंक तालिका में संघर्ष कर रही है और उन्हें एक ऐसे गेंदबाज की जरूरत थी जो अंत के ओवरों में विपक्षी टीम पर लगाम लगा सके, क्योंकि खलील अहमद भी इंजर्ड होकर बाहर हो चुके हैं।

Tagged:

csk Akash Madhwal Ayush Mhatre IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आकाश मधवाल

पांच बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com