Latest News
View All
पैट कमिंस हुए IPL 2026 से बाहर, तो काव्या मारन ने किया अपने नए कप्तान का अधिकारिक ऐलान
NWD vs WEP Today Match Prediction, 24th OD: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
IPL की ब्रांड वैल्यू 32721 करोड़, PSL की सिर्फ 47 करोड़, दुनिया की 10 बड़ी टी20 लीग की BRAND VALUE का ऐलान
IPL 2026: हर एक टीम का वो खिलाड़ी, जो अपनी फ्रेंचाइजी पर हो सकता बोझ साबित, बुरी तरह हो जायेगा फ्लॉप
हर एक टीम का वो धाकड़ खिलाड़ी, जो अपनी फ्रेंचाइजी के लिए होगा X-Factor साबित
IPL में 10 साल से भी ज्यादा समय से खेल रहे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन कभी नहीं जीत पाए ट्रॉफी
इधर गंभीर ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दिलाई जीत, उधर बोर्ड ने नए हेड कोच का किया ऐलान
रोहित-सूर्या-बुमराह? कौन हैं मुंबई इंडियंस टीम का उपकप्तान, उठ गया बड़े राज से पर्दा
VIDEO: मोहम्मद सिराज और उमरान के टीका ना लगवाने पर मचा बवाल, योगी ने दोनों खिलाड़ियों को लगाई जमकर फटकार
Published - 04 Feb 2023, 09:43 AM | Updated - 14 Jan 2026, 01:28 PM
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. इस श्रृंखला में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज Mohammed Siraj) और रफ्तार के जादूगर उमरान मलिक (Umran Malik) काफी निर्णयाक साबित हो सकते हैं. क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. लेकिन वह टेस्ट सीरीज से पहले अपनी एक हरकत की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं इस वीडियो को देखने के बाद योगी ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है.
Mohammed Siraj और उमरान ने नहीं लगवाया माथे पर तिलक
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 9 फरवरी से 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) का पहला मुकाबला खेला जाएगा. इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. क्योंकि दोनों बॉलिंग और बैटिंग यूनिट काफी खतरनाक है.
लेकिन इससे पहले ही गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और उमरान मलिक (Umran Malik) विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल हुआ कुछ यूं था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा रहे उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह होटल के अंदर आते वक्त उनके स्वागत करने के लिए एक स्टाफ मौजूद रहा.
जोकि भारतीय संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर प्लेयर्स का अभिवादन कर रहे थे. लेकिन पहले मोहम्मद सिराज तिलक लगवाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उमरान मलिक ने भी टीकाकरण करने से साफ इनकार कर दिया. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही फैंस ही नहीं बल्कि कुछ बड़ी हस्तियां भी उन पर धर्म की कट्टरता को लेकर निशाना साध रहे हैं.
ये दोनों अपने धर्म के प्रति कट्टर हैं- योगी देवनाथ
टीका ना लगवाने की वजह से यह दोनों खिलाड़ी सुर्खियों में बने हुए हैं. फैंस सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. वहीं सिराज और उमरान के टीका नहीं लगवाने वायरल वीडियो को गुजरात के साधु योगी देवनाथ (Yogi Devnath) ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए दोनों खिलाड़ियों पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि,
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या जल्द कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, खुद बयान देकर मचाई सनसनी
Tagged:
IND vs AUS 2023 Mohammed Siraj Umran malik Border gavaskar Trophy 2023 मोहम्मद सिराज उमरान मलिकऑथर के बारे में
स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर